Skip to main content
Source
पत्रिका
Author
Devika Chatraj
Date

ADR Report: एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश की 28 प्रतिशत यानी कुल 143 महिला विधायकों और सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 28 प्रतिशत यानी कुल 143 महिला विधायकों और सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं, कुल 17 महिला सांसद और विधायक हैं जिन्होंने खुद को अरबपति घोषित किया है। इन 17 अरबपति सांसदों और विधायकों में लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से छह, राज्यसभा की 37 में से तीन और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की 400 महिला विधायकों में से आठ शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार देश में कुल 513 महिला सांसद और विधायक हैं, जिसमें से 512 ने हलफनामे पेश किए हैं।

महिला कानून निर्माताओं पर आपराधिक केस

आपराधिक मामलों में 75 लोकसभा महिला सांसदों में से 24, 37 राज्यसभा महिला सांसदों में से 10, 400 महिला विधायकों में से 109 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा, 78 महिला सांसदों पर हत्या के प्रयास और हत्या जैसे गंभीर आपराधिक आरोप भी दर्ज हैं। इसमें 75 लोकसभा महिला सांसदों में से 14, 37 राज्यसभा महिला सांसदों में से 7 और 400 महिला विधायकों में से 57 ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।

टीडीपी की विधि निर्माता महिलाओं पर सबसे ज्यादा केस

पार्टी के हिसाब से, भाजपा में कुल मिलाकर सबसे अधिक 217 महिला सांसद-विधायक हैं, जिनमें से 23 प्रतिशत पर आपराधिक मामले हैं और 11 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। कांग्रेस में यह अनुपात अधिक है, जहां 83 महिला विधि निर्मातओं में से 34 प्रतिशत पर आपराधिक मामले तथा 20 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं।

45% गंभीर मामले दर्ज

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की 20 महिला विधि निर्मातओं में से 65 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 45 प्रतिशत पर गंभीर मामले दर्ज हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की 13 महिला विधि निर्मातओं में से 69 प्रतिशत पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 31 प्रतिशत पर गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 512 महिला सांसदों और विधायकों की कुल घोषित संपत्ति 10,417 करोड़ रुपये है, इस तरह प्रत्येक की औसत संपत्ति 20.34 करोड़ रुपये है।

71 प्रतिशत विधायक हैं स्नातक

महिला विधायकों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 71 प्रतिशत स्नातक हैं या उच्च डिग्री रखती हैं। लगभग 24 प्रतिशत ने कक्षा 5 से 12 तक पढ़ाई की है, जबकि 12 महिला विधायकों के पास डिप्लोमा है। अन्य 12 ने खुद को केवल साक्षर बताया है।


abc