Source
News11 Bharat
Date
City
New Delhi
दिल्ली/डेस्क: चुनाव सुधार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने देश की महिला सांसदों और विधायकों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में देश में 513 महिला सांसद और विधायक हैं, जिनमें से 512 के हलफनामों का विश्लेषण किया गया. इनमें से 28% (143 महिलाएं) ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है, और 15% (78 महिलाएं) ने हत्या या हत्या की कोशिश जैसे गंभीर आपराधिक मामलों का खुलासा किया है.
अरबपति महिला नेता
देश में 17 महिला सांसद/विधायक ऐसी हैं जिन्होंने खुद को अरबपति घोषित किया है.
- लोकसभा: 6
- राज्यसभा: 3
- राज्य विधानसभाएं: 8
आपराधिक मामले दर्ज करने वाली महिला नेता
- लोकसभा की 75 में से 24 (32%)
- राज्यसभा की 37 में से 10 (27%)
- विधानसभाओं की 400 में से 109 (27%)
गंभीर आपराधिक मामले (जैसे हत्या की कोशिश)
- लोकसभा: 14 (19%)
- राज्यसभा: 7 (19%)
- राज्य विधायक: 57 (14%)
राज्यवार स्थिति:
- गोवा: 3 में से 2 महिला नेता (67%) पर आपराधिक केस
- तेलंगाना: 12 में से 8 (67%)
- आंध्र प्रदेश: 24 में से 14 (58%)
- पंजाब व केरल: दोनों राज्यों में 14 में से 7 (50%)
- बिहार: 35 में से 15 (43%)
- गंभीर मामलों में भी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और बिहार सबसे आगे हैं.
राजनीतिक दलों के अनुसार
- भाजपा: 217 महिला नेता, 23% पर आपराधिक, 11% पर गंभीर केस
- कांग्रेस: 83 में से 34% पर आपराधिक, 20% पर गंभीर
- टीडीपी: 20 में से 65% पर आपराधिक, 45% पर गंभीर
- आप: 13 में से 69% पर आपराधिक, 31% पर गंभीर
संपत्ति की जानकारी
- सभी 512 महिला नेताओं की कुल घोषित संपत्ति ₹10,417 करोड़
- औसत संपत्ति: ₹20.34 करोड़ प्रति नेता
- आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक औसत संपत्ति ₹74.22 करोड़
महिला प्रतिनिधित्व
- 18वीं लोकसभा में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से महिला सांसद हैं
- केरल एकमात्र बड़ा राज्य है जहां कोई महिला सांसद नहीं
- महिला उम्मीदवारों की जीत दर पुरुषों से ज्यादा:
- महिलाएं: 9.3% (800 में से 74 जीतीं)
- पुरुष: 6.2% (7554 में से 469 जीते)
सबसे ज्यादा महिला सांसद
- पश्चिम बंगाल: 11
- उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र: 7-7
- मध्य प्रदेश: 6