Richest CM In India: दिल्ली सीएम केजरीवाल और बिहार सीएम नीतीश कुमार के पास 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. भारत के 30 मुख्यमंत्रियों पर एडीआर की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है.
Richest CM List In India: नेताओं के आपराधिक इतिहास और संपत्ति पर नजर रखने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मुख्यमंत्रियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है. आपको जानकर हैरानी होगी की 30 में से 29 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. लिस्ट में सबसे पहला नाम है आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) का, जोकि सबसे अमीर हैं.
इस रिपोर्ट के मुताबिक जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं. दिलचस्प बात ये कि 10 सबसे अमीर सीएम वाली लिस्ट के बाकी मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति भी जगन मोहन रेड्डी के बराबर नहीं है. वहीं, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं. उनके पास कुल संपत्ति केवल 15 लाख रुपये है. देशभर के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये है.
| मुख्यमंत्री | राज्य |
कुल संपत्ति
|
| जगन मोहन रेड्डी | आंध्र प्रदेश |
510 करोड़+
|
| पेमा खांडू | अरुणाचल प्रदेश |
163 करोड़+
|
| नवीन पटनायक | ओडिशा |
63 करोड़+
|
| नेफियू रियो | नागालैंड |
46 करोड़+
|
| एन रंगासामी | पुडुचेरी |
38 करोड़+
|
| के चंद्रशेखर राव | तेलंगाना |
23 करोड़+
|
| भूपेश बघेल | छत्तीसगढ़ |
23 करोड़+
|
| हिमंत बिस्वा सरमा | असम |
17 करोड़ +
|
| कोनराड संगमा | मेघालय |
15 करोड़+
|
| माणिक साहा | त्रिपुरा |
13 करोड़+
|
| एकनाथ शिंदे | महाराष्ट्र |
11 करोड़+
|
| प्रमोद सावंत | गोवा |
9 करोड़+
|
| बसवराज बोम्मई | कर्नाटक |
8 करोड़+
|
| एमके स्टालिन | तमिलनाडु |
8 करोड़+
|
| हेमंत सोरेन | झारखंड |
8 करोड़ +
|
| भूपेंद्र पटेल | गुजरात |
8 करोड़+
|
| सुखविंदर सिंह | हिमाचल प्रदेश |
7 करोड़+
|
| शिवराज सिंह चौहान | मध्य प्रदेश |
7 करोड़ +
|
| अशोक गहलोत | राजस्थान |
6 करोड़ +
|
| पुष्कर सिंह धामी | उत्तराखंड |
4 करोड़ +
|
| प्रेम सिंह तमांग | सिक्किम |
3 करोड़+
|
| ज़ोरमथांगा | मिजोरम |
3 करोड़+
|
| अरविंद केजरीवाल | दिल्ली |
3 करोड़+
|
| नीतीश कुमार | बिहार |
3 करोड़ +
|
| भगवंत मान | पंजाब |
1 करोड़+
|
| योगी आदित्यनाथ | उत्तर प्रदेश |
1 करोड़ +
|
| एन बिरेन सिंह | मणिपुर |
1 करोड़ +
|
| मनोहर लाल खट्टर | हरियाणा |
1 करोड़ +
|
| पिनाराई विजयन | केरल |
1 करोड़ +
|
| ममता बनर्जी | पश्चिम बंगाल |
15 लाख +
|
सबसे ज्यादा और कम संपत्ति वाले CM
संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं. सबसे कम संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्री हैं. इनमें पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं.
मुख्यमंत्रियों की आय और संपत्ति
रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. 46 वर्षीय मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास 1 करोड़ से अधिक की देनदारी के साथ 510 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. उनकी खुद की आय 50 करोड़ से ज्यादा है. दूसरे सबसे अमीर सीएम पेमा खांडू की हैं जिनकी कुल संपत्ति 163 करोड़ से अधिक है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खुद की आय 2 लाख से ज्यादा है और कुल संपत्ति 3 करोड़ से अधिक है.
