Skip to main content
Date
City
ludhiana

पंजाब विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 117 सदस्यों में से 27 विधायक आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। कई पर कोर्ट केस चल रहे हैं। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्ज और नेशनल इलेक्शन वाच द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गयी है। डेमोक्रेटिक रिफार्म्ज के प्रदेश संयोजक जसकीरत सिंह और पंजाब इलेक्शन वाॅच के स्टेट कोआॅर्डिनेटर परविंद्र सिंह ने बताया कि उक्त 27 विधायकों में से 11 पर गंभीर और अतिगंभीर आरोप हैं।
कांग्रेस के 77 विधायकों में से 9, आप के 20 में से 4, 15 अकाली विधायकों में से एक तथा लोक इंसाफ पार्टी के दोनों विधायकों (बैंस बंधु) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
नवनिर्वाचित 59 विधायकों की सम्पत्ति 5 करोड़ से अधिक है, जबकि 36 की सम्पत्ति 1 से 5 करोड़ के बीच है। केवल 8 विधायकों की सम्पत्ति 25 लाख से कम है। नवजोत सिद्धू की सालाना आय 9 करोड़, आप के अमन अरोड़ा की 4 करोड़ और कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह की 2 करोड़ है। तीन आप विधायकों की सम्पति 3 लाख के करीब है। इसी के साथ 45 ऐसे सदस्य चुन कर आये हैं जिनकी शिक्षा पांचवीं और 12वीं के बीच है।