Date
नई दिल्ली, प्रेट्र। भारतीय जनता पार्टी को छप्पर फाड़ के चंदा मिल रहा है। पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में भाजपा को 742 करोड़ और कांग्रेस को 148 करोड़ रुपये का चंदा मिला था। पार्टियों ने चुनाव आयोग को यह ब्योरा दिया था जिसे थिंक टैंक एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने संकलित किया है।
चंदा मिलने के मामले में अन्य पार्टियां काफी पीछे छूट गई हैं। एडीआर के मुताबिक, 2017-18 के मुकाबले भाजपा के चंदे में 70 फीसद (437.04 से 742.15 करोड़) और कांग्रेस के चंदे में 457 फीसद (26 से 148.58 करोड़) की वृद्धि हुई थी, जबकि पार्टियों के चंदे में 2016-17 के मुकाबले 2017-18 में 36 फीसद की कमी आई थी।