Skip to main content
Date

श्रवण कुमार, पटना। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रमेश कुमार शर्मा बिहार के सबसे धनवान प्रत्याशी हैं। इनके पास 11 अरब सात करोड़ 58 लाख 33 हजार 190 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसके साथ ही दो और अरबपति प्रत्याशी बिहार के चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्णिया से चुनाव लड़ चुके उदय सिंह की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। उदय के पास तीन अरब 41 करोड़ 86 लाख 43 हजार 970 रुपये की संपत्ति है।

यह जानकारी बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के द्वारा रविवार को जारी विश्लेषण रिपोर्ट में सामने आई है। बिहार में सातों चरण के प्रत्याशियों के शपथ-पत्र का विश्लेषण रिपोर्ट समय-समय पर जारी किया गया।

शत्रु के पास है 93 करोड़ से अधिक

–– ADVERTISEMENT ––

तीसरे अरबपति प्रत्याशी पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे सिने स्टार और कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा हैं। सिन्हा के पास एक अरब 93 करोड़ 54 लाख 59 हजार 756 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इन तीन अरबपति प्रत्याशियों के साथ ही दर्जनों करोड़पति चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य के शीर्ष ग्यारह धनवान प्रत्याशियों में तीन कांग्रेस, तीन भाजपा, दो लोजपा के हैं। इस सूची में एक निर्दलीय, एक राजनीतिक विकल्प पार्टी और एक बसपा के प्रत्याशी भी हैं। सातवें चरण में राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को चुनाव होना है। जिन क्षेत्रों में इस चरण में चुनाव होंगे वे हैं - पाटलिपुत्र, पटना साहिब, जहानाबाद, सासाराम, बक्सर, आरा, नालंदा और काराकाट।

बिहार के शीर्ष 11 धनवान उम्मीदवार

01 :रमेश कुमार शर्मा : पाटलिपुत्र : निर्दलीय : 11,07,58,33,190

02 :उदय सिंह : पूर्णिया : कांग्रेस : 03,41,86,43,970

03:शत्रुघ्न सिन्हा : पटना साहिब : कांग्रेस: 01,93,54,59,756

04:अरविंद कुमार : जहानाबाद : राजनीतिक विकल्प पार्टी : 00,91,20,02,858

05:नीलम देवी : मुंगेर : कांग्रेस : 00,62,16,59,689

06:दीपक यादव : वाल्मिकीनगर : बीएसपी : 00,56,94,31,975

07:वीणा देवी : वैशाली : लोजपा : 00,33,72,84,632

08:रमा देवी : शिवहर : भाजपा : 00,32,83,64,940

09:अजय निषाद : मुजपुफरपुर : भाजपा : 00,29,88,67,484

10:नित्यानंद राय : उजियारपुर : भाजपा : 00,18,70,07,570

11:चंदन सिंह : नवादा : लोजपा : 00,17,67,20,167

सातवें चरण ये हैं संपत्ति में अव्वल

सातवें चरण में पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी रमेश कुमार शर्मा सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र के ही नहीं, बिहार के सबसे धनी प्रत्याशी हैं। सातवें चरण के प्रत्याशियों में पटना साहिब से चुनाव मैदान में कूदे शत्रुघ्न सिन्हा दूसरे सबसे धनी प्रत्याशी हैं। जहानाबाद के अरबिंद कुमार इस चरण के तीसरे धनी उम्मीदवार हैं। अरविंद के पास 91 करोड़ 20 लाख दो हजार 858 रुपये की चल-अचल संपत्ति है