Skip to main content
Source
गढ़वाल का विकास
https://garhwalkavikas.com/uttarakhand-cm-samet/
Date
City
Dehradun

उत्तराखंड मे नव गठित सरकार के मंत्रियों पर एडीआर ने जारी की रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रेफॉर्म्स ने उन सभी पांच राज्यों जिनमें कि हाल ही चुनाव सम्पन्न होकर नई सरकार गठित की गईं हैँ के मंत्रियों से संबंधित रिपोर्ट जारी की है। इसी क्रम मे उत्तराखंड के मंत्रियों से संबंधित आंकड़े जारी कर दिए गए हैँ। एडीआर उत्तराखंड इलेक्शन वॉच द्वारा उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों पर जारी रिपोर्ट की मुख्य बातें :

  •  09 मे से सभी 09 मंत्री करोड़पति हैँ।
  •  09 मंत्रियों की औसतन सम्पत्ति ₹16 करोड़ है।
  •  सबसे अधिकतम सम्पत्ति घोषित करने वाले मंत्री चौबट्याखाल से सतपाल महाराज ₹87.34 करोड़ हैं।
  •  सबसे कम सम्पत्ति घोषित करने वाले मंत्री बागेश्वर से चन्दन राम दास ₹1.24 करोड़ हैँ।
  •  कुल 06 मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है, जिसमें से निर्वाचन क्षेत्र नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल ने ₹1.03 करोड़ सबसे अधिक देनदारी घोषित की है।
  •  02 मंत्री (22%) 10वीं व 12वीं पास घोषित हैँ एवं अन्य 07 मंत्री (78%) स्नातक अथवा उससे अधिक शैक्षिक योग्यता घोषित हैँ।
  •  सबसे कम शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री गणेश जोशी (10वीं पास हैँ ) व सबसे अधिक शैक्षिक योग्यता धारक मंत्री डॉ धन सिंह रावत (डॉक्टर ऑफ़ फिलसॉफी) हैँ।
  •  मंत्रियों मे महिला प्रतिनिधित्व केवल एक (श्रीमती रेखा आर्य) ही मिला है।