Skip to main content
Date

नई दिल्ली। देश की जनता को क्या चाहिये? जनता विकास का पैमाना किसे मानती है?
पहले क्या चाहिये रोटी, कपड़ा और मकान? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक राष्ट्रीय सर्वे किया है। लोकसभा चुनाव में वैसे तो एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रवाद बड़ा मुद्दा बन गया है। लेकिन एडीआर के सर्वे में रोजगार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया गया है। 

सर्वे 31 मुद्दों पर देश की 534 लोकसभा सीटों के 2.73 लाख मतदाताओं पर किया गया है। सर्वे अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 के बीच कराया गया था।

10 सबसे बड़े मुद्दे

करीब पौने तीन लाख लोगों के बीच किए गए सर्वे में मतदाता से पूछा गया कि आपके लिए सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है। लोगों ने प्राथमिकता के अनुसार इन मुद्दों को चुना। 

1. रोजगार- 46.80%
2. स्वास्थ्य सेवाएं- 34.60%
3. पेयजल- 30.50%
4. अच्छी सड़कें- 28.34%
5. अच्छा परिवहन- 27.35%
6. सिंचाई के लिए पानी- 26.40%
7. खेती के लिए लोन- 25.62%
8. फार्म उत्पादों की सही कीमत- 25.41%
9. बीजों-खाद कीमतों पर राहत- 25.06%
10. बेहतर कानून व्यवस्था- 23.95%