Source: 
Author: 
Date: 
16.10.2019
City: 

पानीपत ( मनोज कुमार ). चुनावी समर में 481 प्रत्याशी करोड़पति हैं। नामांकन का विश्लेषण करने वाली संस्था एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 335 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जजपा के सोहना से उम्मीदवार रोहतास सिंह के पास हैं। नारनौंद से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अभिमन्यु 170 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लेकिन वे कर्ज में भी दूसरे नंबर पर हैं।

सबसे ज्यादा 78 करोड़ रुपए का कर्ज 95 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक गोपाल कांडा पर है। गुड़गांव से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखबीर कटारिया ने प्रॉपर्टी 106 करोड़ रुपए दर्शाई है। सालाना आय में सबसे आगे भाजपा के गढ़ी सांपला किलोई से प्रत्याशी सतीश नांदल है। वे अकेले सालाना 4 करोड़ तो उनका पूरा परिवार कुल 6 करोड़ रुपए की कमाई कर रहा है। जबकि कैप्टन अभिमन्यु खुद एक करोड़ तो पूरा परिवार चार करोड़ कमा रहा है। 

आपराधिक रिकॉर्ड वाले 117 नेता चुनाव मैदान में
इस बार चुनाव मैदान में पिछले चुनाव से ज्यादा दागी नेता वोट मांग रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 7 फीसदी यानि 94 लोग ऐसे थे, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज थे। जबकि इस बार 10 फीसदी यानि 117 लोगों ने खुद पर केस दर्ज होने की जानकारी दी है। जबकि गंभीर आपराधिक मामले देखें तो इस श्रेणी के 70 लोग चुनाव मैदान में है।

पिछले चुनाव में भी इतने ही थे। आपराधिक और गंभीर आपराधिक केस जिन लोगों पर दर्ज है, वे सबसे ज्यादा कांग्रेस में 22 हैं। जबकि भाजपा ने चार ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है। जजपा ने 16, इनेलो ने 12 और बसपा ने 21 आपराधिक रिकॉर्ड वाले नेताओं को टिकट दी है।

शिक्षा: अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरे हैं तो अनपढ़ और कम पढ़े लिख भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जानिए..कितने पढ़े लिखे हैं हमारे प्रत्याशी।

शिक्षासंख्या
अनपढ़  25
साक्षर19
5वीं पास42
10वीं पास229
12वीं पास230
ग्रेजुएट200
ग्रेजुएट प्रोफेशनल133
पोस्ट ग्रेजुएट136
डॉक्टर15
अन्य35

उम्र: विधानसभा पहुंचने की इच्छा हर उम्र के व्यक्ति में है। इनमें 80 साल से लेकर 25 साल की उम्र तक के लोग शामिल हैं।

उम्रसंख्या
25-30126

31 से 40  

279

41 से 50 

295
51 से 60249
61 से 70151
71 से 8030
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method