Skip to main content
Date

राज्यसभा के 88 फीसदी सदस्य करोड़पति हैं। एडीआर की 233 में से 229 सदस्यों के हलफनामे के आधार पर तैयार रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 229 सदस्यों में 201 सदस्य (करीब 88 फीसदी) करोड़पति हैं। 

सांसदों की औसत संपत्ति 55.62 करोड़ है। जदयू के महेंद्र प्रसाद सबसे आगे हैं। उनके पास 4,078.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सपा सांसद जया बच्चन 1,001.64 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इसके बाद भाजपा के रविंद्र किशोर सिन्हा (857.11 करोड़ रुपये) हैं। राजनीतिक पार्टियों में भाजपा के 64 सदस्यों के पास औसतन 27.80 करोड़ की संपत्ति है जबकि कांग्रेस के 50 सदस्यों के पास औसतन 40.98 करोड़ की संपत्ति है। सपा के 14 सदस्यों के पास 92.68 करोड़ संपत्ति है। 

201 सदस्य उच्च सदन के 229 में से करोड़पति
51 सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज 
20 सदस्यों के खिलाफ गंभीर मामले 
154 सदस्यों ने खुद पर देनदारी बताई
304.60 करोड़ की देनदारी संजय दत्तात्रेय काकाड़े पर 
173.59 करोड़ टी सुब्बारामी रेड्डी पर
105.65 करोड़ की देनदारी जया बच्चन पर