Skip to main content
Date

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रहे 184 विधायकों की संपत्ति 2013के मुकाबले 64 फीसदी बढ़ गई है। इन विधायकों के 2013 में दिए गए एफीडेविट और इस दफा दी गई जानकारी के आधार पर ये पता चला है। 2013 में विधायक बने 184 नेता इस बार फिर से चुनाव मैदीन में है। मंगलवार को नामांकन के बाद इनकी संपत्तियों के बारे में जानकारी सामने आई है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस के पांच विधायकों की संपत्ति में पांच साल में 100 करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इनमें कांग्रेस के शिवकुमार की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने 2013 में अपनी संपत्ति 251 करोड़ बताई थी, जो 840 करोड़ हो गई है। उनकी संपत्ति में 234 फीसदी की बढोतरी हुई है। अल-अलग पार्टियों के 184 विधायक जो दोबारा इलेक्शन लड़ रहे हैं, उनकी 2013 में औसत संपत्ति 26.92 करोड़ थी जो अब 44.24 करोड़ है।
कांग्रेस के 108 विधायक दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी संपत्ति में औसतन 66 फीसदी की बढ़त है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 49 विधायक फिर से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा विधायकों की संपत्ति में 65 फीसदी बढ़ोतरी है। वहीं जनता दल (सेक्युलर) के 24 विधायक फिर से चुनाव में उतरे हैं, इन 24 विधायकों की संपत्ति में 50 फीसदी की बढ़त है।

जानिए कौन हैं कैराना उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार मृगांका सिंह