Skip to main content
Date

पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 करोड़ रुपये अपने चुनाव अभियान पर खर्च किए थे। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए खर्च के ब्योरे के मुताबिक भाजपा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड के विधानसभा चुनाव अभियान पर 14.18 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

भाजपा द्वारा आयोग के समक्ष पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किए गए चुनावी खर्च के बारे में हाल ही में पेश ब्योरे में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार भाजपा ने मई 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 122.68 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किए थे। 

चुनाव के बाद राज्य में जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा ने मेघालय में 3.8 करोड़, त्रिपुरा में 6.96 करोड़ और नगालैंड में 3.36 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किए थे। खर्च के ब्योरो में भाजपा के स्टार प्रचारकों की यात्रा, मीडिया, प्रचार और हेलीकॉप्टर एवं अन्य यात्रा व्यय शामिल हैं।