Skip to main content
Date
City
chandigarh

 शपथकैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को पंजाब के सीएम पद की शपथ ली। अमरिंदर सरकार में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत ने भी सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, कैबिनेट में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सिद्धू डिप्टी सीएम बनेंगे या नहीं, इसपर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। गवर्नर वीपी बदनौर ने कैबिनेट को शपथ दिलाई। इस मौके पर राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, पी. चिदंबरम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। कैप्टन के साथ इन्होंने ली शपथ कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, ब्रह्म महेंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री तथा अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ लिया। विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं और राज्य में वह अधिकतम 18 मंत्री बना सकती है। अभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ। ऐसे में सभी की नजर नवजोत सिंह सिद्धू के विभाग पर टिकी हैं। ऐसी अटकलें है कि सिद्धू को डिप्टी सीएम पद दिया जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर, राणा गुरजीत सिंह ने इंग्लिश में, अरुणा चौधरी ने हिंदी और बाकी सभी ने पंजाबी में शपथ ली। इसके अलावा मध्यप्रदेश के ग्वालियर से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह और कैप्टन की पाकिस्तानी पत्रकार मित्र अरुशा आलम शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।नई असेंबली में इस बार 16 दागी MLA 117 सीटों वाली असेंबली में इस बार 16 दागी विधायक पहुंचे हैं। यह संख्या पिछली बार से 3 कम है। हालांकि, इस बार संगीन मामलों में आरोपी विधायकों की संख्या 6 बढ़ी है। इस बार 11 विधायकों पर मर्डर, डकैती और लूट के केस हैं। पंजाब इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक करोड़पति विधायकों की संख्या इस बार कम हुई है। पिछली बार 103 करोड़पति एमएलए थे जबकि इस बार 95 हैं। वहीं, विधायकों की औसत प्रॉपर्टी 11.78 करोड़ है। जबकि 2012 में यह 10.10 करोड़ थी