Source: 
Author: 
Date: 
13.02.2018
City: 

देश के कितने मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है, इसका खुलासा हाल ही में पेश की गई एक रिपोर्ट में हुआ है। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की गई है जो हौरान करने वाली है। देश के  31 मुख्यमंत्रियों में से 25 मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। जिनमें पास करीब 81% संपत्ति है। हाल ही में एडीआर की ओर देश के सभी मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें इनकी संपत्ति का पूरा ब्यौरा पेश किया गया है। 

अमीर मुख्यमंत्री

- पेश की गई इस रिपोर्ट के मतुाबिक आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। जिनकी  कुल संपत्ति की कीमत 177 करोड़ रुपये के करीब है।
- इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं जिनकी कुल संपत्ति 129.57 करोड़ की है।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 48.31 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर सीएम हैं।
-  इसी श्रेणी में चौथे नंबर पर 15.5 करोड़ की संपत्ति के साथ तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव हैं।
- 14.50 करोड़ की संपत्ति के साथ मेघालय के सीएम मुकुल संगमा पांचवे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं।

बीजेपी की मुख्यमंत्री सबसे कम

पेश की गई लिस्ट के मुताबिक अमीर मुख्यमंत्रियों में सबसे कम बीजेपी पार्टी के सीएम हैं। लिस्ट के मुताबिक बीजेपी शासित 18 राज्यों के एक भी मुख्यमंत्री का नाम टॉप 10 में नहीं है। सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से छह कांग्रेस के हैं, साथ ही टीडीपी, टीआरएस, बीजेडी और एसडीएफ के हैं। इस लिस्ट के मुताबिक देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 करोड़पति हैं।

देश के कम संपत्ति वाले सीएम

- कम संपत्ति की लिस्ट में त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार  सबसे कम संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 24.63 लाख की चल संपत्ति है और 2.20 लाख की अचल संपत्ति है।
-इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम है, उनके पास 30.45 लाख की संपत्ति है।
- वहीं, तीसरे नंबर पर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती हैं जिनके पास 55.96 लाख की संपत्ति रिपोर्ट में बताई गई है।
- वहीं, 61.29 लाख की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं।
- 72.72 लाख की संपत्ति के साथ झारखंड के सीएम रघुबर दास पांचवे स्थान पर हैं।
- इसी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 95.98 लाख की संपत्ति के साथ छठवें सबसे गरीब सीएम हैं।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method