Skip to main content
Date
City
New Delhi

वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच नौ चुनावी ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को 637.54 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इनमें सबसे ज्यादा चंदा भाजपा को मिला। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा को इस अवधि में 488.94 करोड़ और कांग्रेस को 86.65 करोड़ रुपये चंदे में मिले हैं। चुनावी ट्रस्टों की ओर दिए गए कुछ चंदे में से 92.30 फीसदी यानी करीब 588.44 करोड़ रुपये की राशि पांच राष्ट्रीय दलों को मिली है। वहीं 16 क्षेत्रीय दलों को चंदे में महज 7.70 फीसदी यानी 49.09 करोड़ रुपये मिले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा और कांग्रेस ही दो राजनीतिक दल हैं जिन्हें हर वित्तीय वर्ष में चुनावी ट्रस्टों से चंदा मिलता है। राजनीतिक दलों को 2013-14 के दौरान 85.37 करोड़, 2014-15 में 177.40 करोड़, 2015-16 में 49.50 करोड़ और 2016-17 में 325.27 करोड़ रुपये का चंदा मिला। 2013.14 और 2016-17 में नौ रजिस्टर चुनावी ट्रस्टों ने कुल 637.54 करोड़ रुपये का दान दिया।