Skip to main content
Source
Dainik Bhaskar

देश की राष्ट्रीय पार्टियों को कॉर्पोरेट और व्यापारिक समूहों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 921.95 करोड़ रुपए का चंदा दिया। भाजपा को सबसे ज्यादा 720.407 करोड़ रुपए 2,025 कॉर्पोरेट घरानों से मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस को 154 संस्थाओं से 133.04 करोड़ रुपए मिले। ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में सामने आई है।

ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि कॉर्पोरेट घरानों से राष्ट्रीय दलों को दिए गए चंदे में वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के बीच 109% की बढ़ोतरी हुई। ये विश्लेषण 20 हजार रुपए या उससे अधिक चंदा देने वालों के बारे में निर्वाचन आयोग को दिए गए विवरण के आधार पर किया गया।

NCP को 36 घरानों से 57 करोड़ रुपए मिले
चंदे का ब्योरा 5 दलों भाजपा, कांग्रेस, NCP, तृणमूल कांग्रेस और माकपा का है। NCP को 36 कॉर्पोरेट घरानों से 57.086 करोड़ रुपए मिले। माकपा ने कॉर्पोरेट चंदे की जानकारी नहीं दी। ‘प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट’ ने 2019-20 में भाजपा और कांग्रेस को सबसे ज्यादा चंदा दिया।