Skip to main content
Source
Tricity Today
https://tricitytoday.com/up-chunav-2022/adr-released-report-before-elections-77-of-up-mla-are-crorepatis-24783.html
Author
Sandeep Tiwari
City
Lucknow

उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 विधानसभा को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर आजमाइश में लगे हैं। तो वहीं एडीआर ने सर्वे करके सभी दलों की रिपोर्ट चुनाव से पहले जारी कर दिए हैं। जिसमें यूपी के विधायकों का गंभीर अपराधिक मामलों से लेकर संपत्ति के भी मामले का सर्वे में खुलासा हुआ है। एडीआर ने 403 विधायकों में से 396 विधायकों पर सर्वे करते हुए बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 396 विधायकों में से 140 विधायको पर आपराधिक मामले दर्ज है।

27 % विधायक पर गम्भीर मामले दर्ज

यूपी के विधायकों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की बात करें तो इसमें वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सबसे ज्यादा बीजेपी के 304 विधायकों में से 140 विधायक हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 49 विधायको में से 18 विधायक, बीएसपी के 18 विधायको में से 2 विधायक और कांग्रेस पार्टी में एक विधायक पर आपराधिक मामले दर्ज है। इसके साथ ही  396 विधायकों में से 95 विधायको की शैक्षिक योग्यता 8वी से 12वीं है यूपी में 396 विधायकों में से 4 विधायको की शैक्षिक योग्यता सिर्फ साक्षर है 5 डिप्लोमा धारक है

यूपी के 77% विधायक करोड़पति

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 396 विधायकों में से 313 विधायक करोड़पति हैं। इनमें बीजेपी के 304 विधायकों में से 235 यानी 77% विधायक करोड़पति पाए गए हैं। समाजवादी पार्टी में 49 में से 42 विधायक करोड़पति हैं, यानी सपा के कुल 86 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। बीएसपी के 16 विधायकों में से 15 यानी 94% विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के 7 विधायकों में से 5 विधायक करोड़पति हैं। यूपी में सबसे ज्यादा अमीर विधायक बीएसपी के शाह आलम और गुड्डू जमाली है। इनके पास क्रमशः 118 करोड़ और 67 करोड़ की संपत्ति है।