Source: 
Author: 
Date: 
24.04.2019
City: 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर 210 यानी 23% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 158 यानी 17% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। इस चरण में 360 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सबसे अमीर हैं। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे नकुल के पास 660 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे 943 में से 928 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। तीसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है।
21 प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे मामले शामिल हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वे आपराधिक मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। 5 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चल रहा है। 24 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। 4 उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। 16 प्रत्याशियों के खिलाफ नफरतभरे बयान देने का मामला लंबित है।
392 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 392 यानी 25% प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों में 74 यानी 82%, भाजपा के 97 में से 81 यानी 84% उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। वहीं, सपा के 10 में से 9, बसपा के 12 और शिवसेना के 7 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। तीसरे चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.95 करोड़ रुपए है।
306 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 306 यानी 33% प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस और भाजपा के 57 उम्मीदवारों में 50 यानी 88% उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। बसपा के 54 में से 20 और शिवसेना के 21 में से 13 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ से अधिक बताई है। सपा के 10 उम्मीदवारों में से 8 करोड़पति हैं।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method