Source: 
Author: 
Date: 
05.11.2018
City: 
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण में 18 सीटों के लिए वोटिंग 12 नवंबर को
  • 187 उम्मीदवारों में से 8 फीसदी यानी 15 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
  • पहले चरण में कांग्रेस के 18 उम्मीदवार, इनमें से 7 यानी 39 फीसदी के खिलाफ क्रिमिनल केस

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर विभिन्न दलों के 190 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने इनमें से 187 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया। इसमें सामने आया कि पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले 22% उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 18 उम्मीदवारों में से 13 यानी 72% करोड़पति हैं और यही आंकड़ा भाजपा का है। सबसे अमीर उम्मीदवार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानी जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह हैं।

पहले चरण में 42 उम्मीदवार यानी 22% करोड़पति हैं। कांग्रेस-भाजपा के अलावा जोगी कांग्रेस के 10 में 4, शिवसेना के 8 में 2, बसपा के 8 में 1 और 66 निर्दलीयों में 8 करोड़पति हैं।

 

देवव्रत की संपत्ति दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार से 12 गुना ज्यादा
पहले चरण में भाजपा और कांग्रेस के 18-18, जोगी कांग्रेस के 10, शिवसेना-बसपा के 8-8 उम्मीदवार और 66 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 119 करोड़ बताई है। दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस के मोहन लाल मरकाम हैं। उनकी संपत्ति 11 करोड़ है। देवव्रत की संपत्ति दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी से 12 गुना ज्यादा है।

 

उम्मीदवार पार्टी विधानसभा क्षेत्र कुल संपत्ति
देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस खैरागढ़ 119 करोड़ रु.
मोहन लाल मरकाम कांग्रेस कोंडागांव 11 करोड़ रु.
डॉ. रमन सिंह राजनादगांव भाजपा 10 करोड़ रु.

 

 

सबसे कम संपत्ति वाली प्रतिमा वासनिक
रिपब्लिकन पक्ष की प्रतिमा वासनिक सबसे कम संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 1000 रुपए बताई है। वे राजनादगांव से चुनाव में उतरी हैं।

 

उम्मीदवार पार्टी विधानसभा क्षेत्र कुल संपत्ति
प्रतिमा वासनिक रिपब्लिक पक्ष राजनादगांव 1 हजार रु.
महेश लोधी निर्दलीय खैरागढ़ 2 हजार रु.
धर्मूराम कश्यप निर्दलीय चित्रकोट 500 रु.

 

कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.90 करोड़
करोड़पति उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.42 करोड़ रुपए है। दलों के लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.90 करोड़, भाजपा की 2.12 करोड़, बसपा की 34.19 लाख, शिवसेना की 50.41 लाख, आप की 27.02 लाख और निर्दलीय उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 33.29 लाख रुपए है। 

 

संपत्ति (रुपए में) उम्मीदवार प्रतिशत
5 करोड़ से ऊपर 6 3%
2-5 करोड़ 11 6%
50 लाख से 2 करोड़ 50 27%
10 लाख से 50 लाख 50 27%
10 लाख से कम 70 37%

 

कांग्रेस के सबसे ज्यादा उम्मीदवार आपराधिक रिकॉर्ड वाले
पहले चरण में कांग्रेस के 7 यानी 39% उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 4 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। जोगी कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक और 2 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। भाजपा का क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला कोई उम्मीदवार नहीं है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method