रांची : झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए 81 विधायकों में 34 (42 प्रतिशत) ऐसे हैं, जिनके खिलाफ बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे संगीन मामले दर्ज हैं।
चुनावों का विश्लेषण करने वाली प्रमुख संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने गत दिवस संपन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों के स्वयं घोषित शपथपत्रों की समीक्षा की है। एडीआर की तरफ से मंगलवार को जारी इस विश्लेषण में कहा गया है कि 81 में आधे से अधिक 44 (54 प्रतिशत) नव निर्वाचित विधायकों ने शपथ पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। पिछली विधानसभा में 55 (68 प्रतिशत) विधायकों के खिलाफ अपराधिक मामले थे। एसोसिएशन के अनुसार 34 विधायक (42 प्रतिशत) ऐसे हैं, जिन्होंने अपने शपथपत्र में बलात्कार, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि जैसे संगीन मामले होने की बात स्वीकार की है। इस बार विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। नये विधायकों में दो तिहाई से अधिक 69 प्रतिशत अर्थात 56 ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं, जबकि पिछली विधानसभा में 41 विधायक (51 प्रतिशत) करोड़पति थे। नयी विधानसभा के विधायकों की औसत परिसंपत्ति पिछली बार के मुकाबले दुगने से अधिक 3.87 करोड़ रुपये है। यह पिछली बार के 1.84 करोड़ रुपये थी। इस मर्तबा विधानसभा में महिलाओं की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कुल 81 विधायकों में 10 अर्थात 12 प्रतिशत महिला विधायक है। पिछली बार आठ महिला विधायक थीं।
- "प्रजा ही प्रभु है"
- "No Office in this land is more important than that of being a citizen - Felix Frankfurter"
झारखंड के 34 नये विधायकों पर दर्ज हैं हत्या जैसे मामले
Source:
Date:
24.12.2019
City: