Skip to main content
Date

23 अप्रैल को तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोट पड़ेंगे। इस फेज में 1612 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 142 महिला हैं। एडीआर ने 1594 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इनमें 340 यानी 21% उम्मीदवार दागी हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक केस दर्ज है। 230 यानी 14% प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक केस हैं। 392 यानी 25% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 2.95 करोड़ रुपए सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति है। 

केस: भाजपा के 39% और कांग्रेस के 44% उम्मीदवार दागी हैं 

भाजपा के 97 में 38 यानी 39% और कांग्रेस के 90 में से 40 यानी 44% प्रत्याशी दागी हैं। बसपा के 92 में से 16, सीपीआई के 19 में से 11, शिवसेना के 22 में से 7, सपा के 10 में से 5, एनसीपी के 10 में से 6, टीएमसी के 9 में से 4 प्रत्याशी दागी हैं। 115 में से 63 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार हैं। 

संपत्ति: भाजपा के 84%, कांग्रेस के 82% प्रत्याशी करोड़पति 

कांग्रेस के 90 में 74 यानी 82%, भाजपा के 97 में से 81 यानी 84% उम्मीदवार करोड़पति हैं। सपा के 10 में से 9, बसपा के 12 और शिवसेना के 7 प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 13.01 करोड़ और कांग्रेस प्रत्याशियों की 10.96 करोड़ रुपए है।