Skip to main content
Source
हिंदुस्तान
https://www.livehindustan.com/bihar/story-worth-of-nitish-kumar-cabinet-ministers-crosses-crores-72-percents-have-crime-records-6948408.html?utm_source=ForYouPerpetual-Editorial
Author
Abhishek Mishra
Date
City
Patna

मंगलवार को घोषित नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में कुल 33 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में कुल 84 फीसदी सदस्य करोड़पति हैं। आपराधिक रिकार्ड्स के लिहाज से 72 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मंगलवार को महागठबंधन की नई सरकार में कुल 31 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित मंत्रिमंडल में कुल 33 सदस्य हैं। आर्थिक आधार पर मंत्रिमंडल के ज्यादातर सदस्य करोड़पति हैं। बिहार इलेक्शन वॉच और एडीआर के अनुसार बिहार के नवगठित मंत्रिमंडल के 84 फीसदी यानी 27 मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री सहित सभी 33 में से 32 मंत्रियों के शपथपत्रों के विश्लेषण के आधार पर यह जानकारी बुधवार को सामने आयी। मंत्री अशोक चौधरी को शपथ पत्र दाखिल करने की आवश्यकता नही है,इसलिए उन्हें इस विश्लेषण में शामिल नही किया गया है। 

कई मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले 
रिपोर्ट के अनुसार नए  मंत्रिमंडल में शामिल 72 फीसदी (23) मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। जबकि 53 फीसदी(17) मंत्रियों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं। मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों के चलते नीतीश कुमार पर विपक्ष लगातार तंज कस रहा है। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी होने से विपक्ष के नेता लगातार नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। RJD से मंत्री बने ज्यादातर विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बाहुबलियों को मंत्रिमंडल में जगह 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार शाम को नीतीश मंत्रिमंडल पर जमकर हमला  बोला। उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रमाकांत यादव और कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से इलाके में लोग कांपते हैं। इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट, यौन शोषण, हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।