Skip to main content
Date
City
New Delhi

वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान केवल तीन पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और जदयू को पंजीकृत चुनाव ट्रस्ट के माध्यम से कारपोरेट चंदा मिला। एडीआर के अध्ययन में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गई है। राजनीतिक दलों के कुल चंदे में 2015-16 के दौरान भारी गिरावट आई। पूर्व के वित्त वर्ष में पार्टियों को इस माध्यम से 177.4 करोड़ रुपये मिले थे। कर विभाग में 18 चुनाव ट्रस्ट पंजीकृत हैं।

लोकतांत्रिक सुधार संघ (एडीआर) द्वारा कराए गए अध्ययन के मुताबिक, पार्टियों को दो चुनाव ट्रस्ट से कुल 49.5 करोड़ रुपये का अनुदान मिला। गैर सरकारी संगठन एडीआर ने बताया है कि इन ट्रस्टों को कारपोरेट से कुल 49.52 करोड़ रुपये मिले थे। ट्रस्ट ने विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच 99.96 फीसद राशि बांट दी।

एडीआर ने बताया है कि सत्य चुनाव ट्रस्ट को 47.0015 करोड़ रुपये और समाज चुनाव ट्रस्ट को 2.52 करोड़ रुपये मिले। 12 ट्रस्ट को कोई चंदा नहीं मिला। दो ट्रस्टों ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। दो अन्य ट्रस्ट 31 मार्च 2016 के बाद पंजीकृत हुए हैं। नियम के मुताबिक, चुनाव ट्रस्टों को एक वित्त वर्ष में अपनी कुल आय का 95 फीसद राजनीतिक दलों को सौंपना है।