Source: 
Author: 
Date: 
11.04.2019
City: 
  • भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के हलफनामों का भास्कर ने किया विश्लेषण
  • भाजपा के 10 और कांग्रेस के 9 प्रत्याशियों का भाषा और अन्य कारणों से एनालिसिस नहीं हो सका

नई दिल्ली. दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों में 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसमें भाजपा के 51 और कांग्रेस के 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। दैनिक भास्कर ने इन दो दलों के प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इनमें कांग्रेस से 3 और भाजपा से 4 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में भाजपा के 19.5% और कांग्रेस के 40.4% प्रत्याशी दागी हैं। भाजपा के 78% और कांग्रेस के 83% उम्मीदवार करोड़पति हैं।

संपत्ति : भाजपा के 32 प्रत्याशी करोड़पति,  औसत संपत्ति 9.77 करोड़ रु

भाजपा के 51 में से 41 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 400.86 करोड़ रुपए है। यानी एक की औसत संपत्ति 9.77 करोड़ रुपए है। 32 उम्मीदवार करोड़पति हैं। 

टॉप- 3 अमीर प्रत्याशी: तमिलनाडु से नागेनथरन 

प्रत्याशीसंपत्तिसीटराज्य
नैनर  नागेनथरन96 करोड़ रुपएरामनाथपुरम्तमिलनाडु
हेमा मालिनी78 करोड़ रुपए  मथुराउत्तर प्रदेश
पीसी मोहन36 करोड़ रुपएबेंगलुरू सेंट्रलकर्नाटक

संपत्ति : कांग्रेस के 35 उम्मीदवार करोड़पति,  औसत संपत्ति 29.8 करोड़

कांग्रेस के 54 में से 42 उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 1252 करोड़ रु. है। यानी 1 की औसत संपत्ति 29.83 करोड़ है। कांग्रेस के 35 उम्मीदवार करोड़पति हैं।   

कांग्रेस के टॉप-3 अमीर: तमिलनाडु के वसंताकुमार

प्रत्याशीसंपत्तिसीटराज्य
एच वसंत कुमार 417 करोड़ रु  कन्याकुमारी    तमिलनाडु
उदय सिंह339 करोड़ रु पूर्णिया    बिहार
डीके सुरेश140 करोड़ रुबेंगलुरू रूरल कर्नाटक

उम्र : सिर्फ 2 प्रत्याशी 35 साल से कम उम्र के

एज ग्रुप भाजपाकांग्रेस 
25-3402  00
35-5012  11
51-6421 20
65-8006  14
 80+ 00  00 

दूसरे फेज में कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी 35 से कम उम्र का नहीं है। 

दागी : भाजपा के 8, कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

  • भाजपा के 51 में से 8 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 28 के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। 10 का डाटा उपलब्ध नहीं है।
  • कांग्रेस के 54 में से 17 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 25 के खिलाफ कोई केस नहीं है। 12 का डाटा उपलब्ध नहीं है।

शिक्षा : भाजपा के 20, कांग्रेस के 18 प्रत्याशी ग्रेजुएट, 4 उम्मीदवार पीएचडी पास भी  

  • कांग्रेस के 20 उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं। सात प्रत्याशी 12वीं से कम पढ़े हैं। एक उम्मीदवार डॉक्टर, एक पीएचडी पास है। 
  • भाजपा के 18 उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं। 7 प्रत्याशी 12वीं से कम पढ़े हैं। भाजपा के 3 प्रत्याशी पीएचडी और 4 डॉक्टर हैं।
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method