Skip to main content
Date

आगामी चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं की केंद्र और राज्य की सरकारों से सबसे बड़ी अपेक्षा है प्रदेश में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराना। प्रदेश के 61.91 फीसदी मतदाता इसे ही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मानते हैं। वही राष्ट्रीय स्तर पर 46.80 फीसदी वोटर इसे चुनाव का मुख्य मुद्दा मानते हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के 75.15% और इंदौर के 78.87% वोटर्स ने रोजगार को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बताया है। इसके बाद मतदाता चाहते हैं कि प्रदेश में किसानों को उपज का सही दाम मिलना चाहिए, अच्छे अस्पताल और बेहतर कानून व्यवस्था बनाने पर सरकार को सर्वाधिक काम करना चाहिए। यह खुलासा एडीआर और इलेक्शन वाच की ओर से देशभर की 545 लोकसभा क्षेत्रों में किए गए गवर्नेंस इशू एंड वोटिंग बिहेवियर (शासन के मुद्दे और मतदान व्यवहार) विषय पर किए गए सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। आम मतदाता की 10 प्रमुख प्राथमिकताओं को आधार बनाकर अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 के बीच यह सर्वे किया गया था, जिसमें करीब 3 लाख मतदाताओं ने अपनी राय दी है। 

प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के मतदाताओं की नजर में 3 मुख्य चुनावी मुद्दे 

शहरी वोटर 

70% 1.88/5 (औसत से कम) 

 रोजगार के अच्छे अवसर 

(ऐसे समझें सरकार का स्कोर... 5 अच्छा, 3-औसत, 1 खराब) 

भोपाल.. 43% ने कहा-कानून व्यवस्था बेहतर हो 

मुद्दा मतदाता गवर्नेंस 

का स्कोर 

रोजगार के अच्छे अवसर 75.15% 1.87/5 

बेहतर कानून व्यवस्था 43.0% 1.73/5 

किसानों को उपज का सही दाम 41.60% 1.66/5 

इंदौर... 47.12%को चाहिए अच्छे अस्पताल 

मुद्दा मतदाता गवर्नेंस 

का स्कोर 

रोजगार के अच्छे अवसर 78.87% 1.68/5 

बेहतर कानून व्यवस्था 50.50% 2.09/5 

अच्छे अस्पताल 47.12% 1.65/5 

भोपाल के 75.15%, इंदौर के 78.87% वोटर अच्छे रोजगारों की उपलब्धता को ही मानते हैं इस लाेकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा। 

45% 1.85/5 (औसत से कम) 

41% 1.84/5 (औसत से कम) 

 अच्छे अस्पताल व प्राइमरी हेल्थ सेंटर 

 बेहतर कानून व्यवस्था, पुलिसिंग 

ग्रामीण वोटर 

59% 1.96/5 (औसत से कम) 

 रोजगार के अच्छे अवसर 

जबलपुर.. 43.85% बोले-फसल का सही दाम मिले 

मुद्दा मतदाता गवर्नेंस 

का स्कोर 

रोजगार के अच्छे अवसर 74.20% 1.88/5 

बेहतर कानून व्यवस्था 44.87% 2.19/5 

किसानों को उपज का सही दाम 43.85% 2.04/5 

छिंदवाड़ा... 56.22% को चाहिए अच्छा रोजगार 

मुद्दा मतदाता गवर्नेंस 

का स्कोर 

रोजगार के अच्छे अवसर 56.22% 2.04/5 

किसानों को उपज का सही दाम 51.00% 2.04/5 

अच्छे अस्पताल 42.26% 1.21/5 

56% 1.81/5 (औसत से कम) 

40% 1.81/5 (औसत से कम) 

 किसानों का उपज का सही दाम 

 सिंचाई लिए पर्याप्त बिजली