Skip to main content
Date

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में विधानसभा चुनाव में मतदाता सूचियां उर्दू भाषा में भी बनाई जाएंगी। साथ ही बैलेट पेपर भी उर्दू भाषा में भी होंगे। जिला निवार्चन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय निवार्चन आयोग के निर्देश पर यह होगा। वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि जिले में कोई भी अस्थाई मतदान केंद्र नहीं होगा। सभी मतदान केंद्र स्थाई भवनों में हैं। चुनाव कार्य में जिले में कोई भी निजी कर्मचारी नहीं लगाया जाएगा। जिले में पांच लाख 16 हजार 874 मतदाता और 650 मतदान केंद्र हैं।