Skip to main content
Source
जनसत्ता
https://www.jansatta.com/rajya/bihar-nitish-kumar-cabinet-72-percent-ministers-face-criminal-cases-adr-report/2330778/?utm_source=msn&utm_medium=Referral
Author
जनसत्ता ऑनलाइन
Date
City
Patna

Bihar Nitish Cabinet: नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में राजद के 16 और जद (यू) के 11 मंत्री हैं। इसमें पिछली राजद-जदयू सरकार के मंत्री बरकरार रहे। साथ ही दो कांग्रेस के हैं, एक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) से है और एक निर्दलीय विधायक हैं।

Bihar Nitish Kumar Cabinet: बिहार में राजद और जदयू गठबंधन की नई सरकार ने 16 अगस्त को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। इसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली। इस बीच चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर की एक रिपोर्ट का कहना है कि इस नई सरकार के 72 प्रतिशत मंत्री किसी न किसी आपराधिक मामले में आरोपित हैं।

नीतीश कैबिनेट के एक मंत्री और जदयू विधायक अशोक चौधरी विधान परिषद के मनोनीत सदस्य हैं। ऐसे में उनसे जुड़े आपराधिक, वित्तीय और अन्य विवरणों की जानकारी सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है। वहीं एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार के 23 मंत्रियों (72 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 17 मंत्री (53 प्रतिशत) ऐसे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित हैं।

वहीं 32 मंत्रियों में से 27 मंत्री (84 प्रतिशत) करोड़पति हैं और 32 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 5.82 करोड़ रुपये है। इसमें सबसे अधिक संपत्ति मधुबनी निर्वाचन क्षेत्र से समीर कुमार महासेठ के पास है। नीतीश के मंत्री समीर कुमार के पास 24.45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नई कैबिनेट के मंत्रियों में सबसे कम संपत्ति चेनारी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मुरारी प्रसाद गौतम के पास है। बता दें कि मुरारी प्रसाद के पास 17.66 लाख घोषित संपत्ति है।

नीतीश के कुल 23 मंत्रियों ने वित्तीय देनदारियों की घोषणा की है। सबसे अधिक देनदारी वाले मंत्री दरभंगा ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से ललित कुमार यादव ₹ 2.35 करोड़ हैं। इसके अलावा शिक्षा के मामले में नीतीश सरकार के आठ मंत्रियों (25 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है। जबकि 24 (75 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।

बता दें कि 31 मंत्रियों में राजद के 16 और जद (यू) के 11 मंत्री हैं। इसमें पिछली राजद-जदयू सरकार के मंत्री बरकरार रहे। साथ ही दो कांग्रेस के हैं, एक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) से है और एक निर्दलीय विधायक हैं। बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम सहित अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं, जिसमें अभी 33 हो गए हैं।

जेडीयू से मंत्री:

जेडीयू की ओर से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, शीला मंडल, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, मदन सहनी और सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है।

आरजेडी के मंत्रियों की सूची:

तेज प्रताप यादव, अलोक मेहता, अनीता देवी, सुरेन्द्र यादव, चंद्रशेखर, ललित यादव, भाई वीरेन्द्र, रामानंद यादव, सुधाकर सिंह, सरबजीत कुमार, सुरेंद्र राम, इजराइल मंसूरी, शमीम अहमद, शाहनवाज आलम, समीर महासेठ और कार्तिक सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है।