Skip to main content
Source
Agniban
Date
City
New Delhi

मोदी कैबिनेट (modi cabinet) में शामिल 78 मंत्रियों (ministers) में से 42 प्रतिशत यानी 33 ने अपने खिलाफ आपराधिक (criminal) मामले होने की घोषणा की है। इनमें से करीब 24 मंत्रियों (ministers) ने हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि समेत गंभीर आपराधिक (criminal)  मामलों की घोषणा की है। इनमें गृह राज्यमंत्री बने कूचबिहार के सबसे युवा 35 वर्षीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक भी शामिल हैं।

रिपोर्ट (report) में जिन मंत्रियों (ministers) का विश्लेषण किया गया उनमें से 70 यानी करीब 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति (millionaire)  हैं, जिनकी औसत संपत्ति ( assets) 16.24 करोड़ रुपए है। चार मंत्रियों ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ( assets) का उल्लेख किया है। ये मंत्री हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia) , पीयूष गोयल, नारायण राणे और राजीव चंद्रशेखर, जबकि आठ मंत्रियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से कम घोषित की है। इनमें प्रतिमा भौमिक, जॉन बारला, कैलाश चौधरी, बिश्वेश्वर टूडु, वी. मुरलीधरन आदि शामिल हैं। इनमें प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik)  के पास सबसे कम छह लाख रुपए की संपत्ति ही है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल (union cabinet) के 78 मंत्रियों (ministers) में से 42 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इनमें से चार पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले भी हैं। 15 नए कैबिनेट मंत्रियों (cabinet ministers) और 28 राज्य मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ली। इसके बाद मंत्री परिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई।