Skip to main content
Source
MSN
Date

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की ताजा रिपोर्ट से मौजूदा विधानसभा के सदस्‍यों के बारे में ये तस्‍वीर सामने आई है। उत्‍तर प्रदेश के 35 फीसदी विधायकों यानी 396 विधायकों में 140 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें भी 27 फीसदी विधायकों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं। इसके अलावा 79 विधायक करोड़पति हैं। यूपी इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर सर्वाधिक 16 मुकदमे दर्ज हैं तो संपन्नता में मुबारकपुर सीट से बसपा के गुड्डू जमाली अव्वल हैं। दागी विधायकों की बात करें तो भाजपा के 304 में 106, सपा के 49 में 18, बसपा के 18 में से दो और कांग्रेस के एक विधायक दागी हैं।

79 फीसदी करोड़पति विधायक

उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में 396 विधायक हैं, जबकि सात सीटें रिक्त हैं। बसपा के लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी ने निष्कासित कर दिया और अब वे विधानसभा में असम्बद्ध सदस्य हैं। विधानसभा में 396 में 313 (79 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं। इनमें सबसे अधिक अमीर विधायक भाजपा के हैं, जिनके 304 में 235 विधायक करोड़पति हैं। सपा के 49 में 42 (86 प्रतिशत) विधायक करोड़पति हैं।

बसपा के 16 में 15 विधायक और कांग्रेस के 7 में पांच विधायक करोड़पति हैं। सबसे अमीर विधायक बसपा के विधायकों की औसतन सम्पत्ति 5.85 करोड़ है। बसपा विधायकों की औसत सम्पत्ति 19.27 करोड़, कांग्रेस की 10.06 करोड़, सपा की 6.07 व भाजपा की 5.04 करोड़ है। 49 विधायकों ने देनदारी एक करोड़ या उससे अधिक घोषित की है।

पढ़ी-लिखी है उत्तर प्रदेश विधानसभा

यूपी में मौजूदा विधानसभा के 73 फीसदी विधायक स्नातक या ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। 24 फीसदी विधायक बारहवीं तक पढ़े हैं। चार विधायक साक्षर हैं और पांच विधायक डिप्लोमाधारक हैं। उम्र की बात की जाए तो 52 फीसदी विधायक 25 से 50 वर्ष के बीच के हैं और 43 महिलाएं भी विधायक हैं।

पार्टीवार स्थिति

पार्टी विधायक करोड़पति दा‍गी
भाजपा 304 235 106
सपा 49 42 18
बसपा  16 15 05
अपना दल 09 07 04
कांग्रेस  07 05 01

टॉप टेन दागी विधायक

● मुख्तार अंसारी (बसपा), मऊ, 16 मामले दर्ज

● विजय कुमार (निर्बल इण्डियन सोशित हमारा आम दल), ज्ञानपुर, 16 मामले दर्ज

● असलम अली (बसपा), धौलाना, 10 मामले दर्ज

● नंद गोपाल गुप्ता नंदी (भाजपा), इलाहाबाद दक्षिणी, 7 मामले दर्ज

● इंद्र प्रताप (भाजपा), गोसाईगंज, 8 मामले दर्ज

● अभिजीत सिंह सांगा (भाजपा), बिठूर, 10 मामले दर्ज

● अशोक कुमार राना, (भाजपा), धामपुर, 8 मामले दर्ज

● शैलेन्द्र यादव ललई (सपा), शाहगंज, 7 मामले दर्ज

● मनीष असीजा (भाजपा), फिरोजाबाद, 6 मामले दर्ज

● शैलेश कुमार सिंह (भाजपा), गैंसड़ी, 7 मामले दर्ज

टॉप टेन करोड़पति विधायक

विधायक स्थान सम्पत्ति

● शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (बसपा) मुबारकपुर 118 करोड़

● विनय शंकर-चिल्लूपुर (बसपा) चिल्लूपार 67 करोड़

● रानी पक्षालिका सिंह (भाजपा) बाह 58 करोड़

● नंद गोपाल गुप्ता नंदी (भाजपा) इलाहाबाद दक्षिणी 57 करोड़

● अजय प्रताप सिंह (भाजपा) कर्नलगंज 49 करोड़

● शुचिमित्र मौर्या (भाजपा) मझवां मिर्जापुर 46 करोड़

● ओम कुमार (भाजपा) नहटौर 43 करोड़

● सुभाष पासी (सपा) सैदपुर 40 करोड़

● उमा शंकर सिंह (बसपा) रसड़ा 40 करोड़

● शैलेन्द्र सिंह (रालोद) छपरौली 38 करोड़