Source: 
Tarun Mitra
https://www.tarunmitra.in/national-parties-contribution-donations-fell-by-41-to-49-percent/
Author: 
Tarun Mitra
Date: 
15.07.2022
City: 
New Delhi

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वित्त वर्ष 2020-21 में मिले चंदे में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 420 करोड़ रुपए से अधिक की गिरावट आई है जो 41.49 फीसद है।

चुनावों से संबंधित विश्लेषण करने वाले समूह एडीआर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2020-21 के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कोविड महामारी की पहली लहर आई थी और देशभर में पूर्णबंदी लगाई गई थी। इस रिपोर्ट में नेशलन पीपुल्स पार्टी को नहीं जोड़ा गया है क्योंकि इस पार्टी की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

द एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंदे में 39.23 फीसद की गिरावट आई जो 2019-20 में 758.77 करोड़ रुपए से गिरकर 2020-21 में 477.54 करोड़ रुपए रह बाकी पेज 8 पर प्ऋर गया। 2018-19 की तुलना में 2019-20 में पार्टी को मिलने वाला चंदा 5.88 फीसद बढ़ गया था।

कांग्रेस को मिले चंदे में 46.39 फीसद की गिरावट आई जो 2019-20 में 139.016 करोड़ रुपए से गिरकर 2020-21 में 74.524 करोड़ रुपए रह गया। जबकि 2018-19 से 2019-20 के बीच कांग्रेस का चंदा 6.44 फीसद घट गया था। राष्ट्रीय दलों को दिल्ली से कुल 246 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र से 71.68 करोड़ रुपए तथा गुजरात से 47 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा मिला था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि राष्ट्रीय दलों द्वारा अधूरी जानकारी देने की वजह से 6.39 फीसद यानी 37.912 करोड़ रुपए किसी राज्य या संघ शासित प्रदेश की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।

भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (माकपा), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और नेशनल पीपल्स पार्टी देश के आठ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं। कारपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्र ने राष्ट्रीय दलों को 480.655 करोड़ रुपए का दान दिया, जो कुल दान का 80 फीसद से अधिक था, जबकि 2,258 व्यक्तिगत दाताओं ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इन पार्टियों को कुल 111.65 करोड़ रुपए या 18.804 फीसद का योगदान दिया।

कारपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्र से 1,100 से अधिक दान भाजपा को मिला (416.794 करोड़ रुपए), जबकि 1,071 व्यक्तिगत दानदाताओं ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पार्टी को 60.37 करोड़ रुपए दिए।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कांग्रेस को कारपोरेट क्षेत्र से 146 दान के माध्यम से कुल 35.89 करोड़ रुपए और 931 व्यक्तिगत दाताओं के माध्यम से 38.634 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। वक्त पर केवल बीएसपी ने रिपोर्ट की जमा। एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि सभी दलों के लिए चंदा की रिपोर्ट जमा कराने की आखिरी तारिख 30 सितंबर 2021 थी।

इस समय सीमा तक केवल बहुजन समाज पार्टी ने ही अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी। इसके अतिरिक्त अन्य राष्ट्रीय दलों ने 10 से 178 दिन तक की देरी की है।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method