Skip to main content
Date

देश के मुख्यमंत्रियों में इस समय सबसे ज्यादा अमीर आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं। इनकी कुल संपत्ति 177 करोड़ है। जबकि 26 लाख की कुल संपत्ति के साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार सबसे गरीब हैं। वहीं, आपराधिक रिकॉर्ड मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सर्वाधिक 22 मामले दर्ज हैं। इनमें तीन गंभीर अपराध हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर अपराधों में चार गंभीर मामलों के साथ सबसे ऊपर हैं, हालांकि उन पर कुल 10 ही मामले दर्ज हैं। 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (न्यू) द्वारा 29 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (कुल 31) के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और आपराधिक रिकॉर्डों का विश्लेषण करने पर उपरोक्त खुलासे हुए हैं। यह विश्लेषण मुख्यमंत्रियों द्वारा चुनाव लड़ने के समय दायर शपथ पत्रों पर आधारित है। इसके मुताबिक, देश के 25 मुख्यमंत्री (81%) करोड़पति हैं। 

अमीर मुख्यमंत्री 
- विश्लेषण के अनुसार, देश के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपये है। 

सबसे अमीर पांच मुख्यमंत्री
नाम        राज्य     कुल संपत्ति
एन. चंद्रबाबू नायडू     आंध्र प्रदेश      177.48 करोड़
पेमा खांडू        अरुणाचल प्रदेश 129.57 करोड़
अमरिंदर सिंह        पंजाब     48.31 करोड़
के. चंद्रशेखर राव    तेलंगाना     15.51 करोड़
मुकुल संगमा        मेघालय     14.50 करोड़

सबसे गरीब पांच मुख्यमंत्री
माणिक सरकार     त्रिपुरा    26 लाख
ममता बनर्जी         प. बंगाल    30 लाख
महबूबा मुफ्ती        जम्मू-कश्मीर    55 लाख
मनोहर लाल        हरियाणा    61 लाख
रघुवर दास        झारखंड    72 लाख

दागी मुख्यमंत्री
एडीआर के विश्लेषणों के अनुसार, विश्लेषण में शामिल 31 में से 11 यानी 35% मुख्यमंत्रियों ने खुद को दागी पृष्ठभूमि वाला बताया है। इनमें आठ मुख्यमंत्रियों यानी 26% पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। 20 यानी 65% ने खुद को साफ छवि वाला बताया है। गंभीर मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, छल, संपत्ति हड़पने को बेईमानी, सरकारी खजाने को नुकसान, बलात्कार, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में वर्णित अपराध, भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत अपराध और महिलाओं पर अत्याचार के मामले आते हैं। 

मुख्यमंत्री        राज्य    मामले    गंभी
देवेंद्र फडणवीस    महाराष्ट्र    22    3
पी. विजयन         केरल    11    1
अरविंद केजरीवाल    दिल्ली    10    4
रघुबर दास        झारखंड    8    1
अमरिंदर सिंह        पंजाब    4    3