Source: 
Author: 
Date: 
26.05.2019
City: 
  • नेशनल इलेक्शन वॉच और एडीआर ने लोकसभा चुनाव में 542 में से 539 सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया
  • भाजपा के 88% यानी 265 सांसद करोड़पति
  • इस बार संसद में 475 सांसद करोड़पति हैं, 2014 में 443 थे

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा के गठन के लिए देश ने 542 सांसदों को चुना। नेशनल इलेक्शन वॉच और एडीआर ने 542 में से 539 सांसदों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया। 3 सांसदों के शपथपत्र स्पष्ट ना होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया। विश्लेषण में पता चला कि चुने गए 542 में से 233 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें से 475 सांसद करोड़पति हैं।

दलवार सांसदों पर आपराधिक मामले 

दलसांसदआपराधिक मामले (प्रतिशत) गंभीर अपराध (प्रतिशत)
भाजपा301116 (39%)87(29%)
कांग्रेस  51  29 (57%)19 (37%)
द्रमुक2310 (43%)  6 (26%)
तृणमूल कांग्रेस229 (41%)4 (18%)
जनता दल (यू)  1613  (81%)      8 (50%)

* जिन 3 सांसदों के शपथपत्र का विश्लेषण नहीं किया गया, उसमें 2 भाजपा के और 1 कांग्रेस के सांसद हैं

* 19 सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं। इनमें से 3 पर दुष्कर्म से जुड़े मामले दर्ज

पिछले 2 लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा आपराधिक मामलों वाले सांसद चुने गए

लोकसभा चुनाव सालविश्लेषित सांसदों की संख्याआपराधिक मामले (प्रतिशत)गंभीर आपराधिक मामले (प्रतिशत)
2009543162(30%)76(14%)
2014  542185 (34%)112 (21%)
2019  539  233 (43%)159  (29%)

करोड़पति सांसद

लोकसभा चुनाव 2019 में 539 में से 475 (88%) सांसद करोड़पति हैं। लोकसभा चुनाव 2014 542 में से 443 (82%) सांसद करोड़पति थे।

लोकसभा चुनाव सालविश्लेषित सांसदों की संख्याकरोड़पति सांसद (प्रतिशत)
2009    543315 (58%)
2014  542442  (82%)
2019539475  (88%)

भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति सांसद 

दलसांसदकरोड़पति सांसद
भाजपा301265 (88%)
कांग्रेस5143 (84%)
डीएमके2322  (96%)
तृणमूल कांग्रेस2220   (91%)
वाईएसआर कांग्रेस2219 (86%) 
शिवसेना1818    (100%) 

नकुलनाथ सबसे अमीर सांसद
 

नामराज्यनिर्वाचन क्षेत्रदलकुल संपत्ति
नकुल नाथमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा  कांग्रेस  660 करोड़
एच वसंतकुमारकर्नाटककन्याकुमारीकांग्रस  417 करोड़
डीके सुरेशकर्नाटकबेंगलुरु ग्रामीणकांग्रेस338 करोड़ 

17वीं लोकसभा में 14% महिला प्रतिनिधित्व

  • लोकसभा चुनाव 2019 में 77 (14%) महिला सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में विश्लेषित किए गए 542 में से 62 (11%) महिला सांसद थीं। लोकसभा चुनाव 2019 में विश्लेषित किए गए 543 में से 59 (11%) महिला सांसद थीं।
  • इस बार चुने गए सांसदों में से 194 (36%) सांसदों की औसत उम्र 25 से 50 साल के बीच है। जबकि 343 (64%) सांसदों की औसत उम्र 51 से 80 साल के बीच है। 2 सांसद ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।
  • 128 (24%) सांसदों की औसत योग्यता 5वीं और 12 वीं के बीच है। 392 (73%) सांसदों की शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा है। 1 सांसद ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर घोषित की है। 
© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method