Source: 
Author: 
Date: 
01.05.2019
City: 
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थितियों में कितना अंतर है, यह इस तथ्य से समझा जा सकता है कि पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों की संपत्ति बाकी 179 करोड़पति प्रत्याशियों से भी अधिक है। इन पांचों की कुल संपत्ति 949.55 करोड़ रुपये मूल्य की है, बाकी करोड़पतियों की कुल संपत्ति 821.99 करोड़ रुपये है। 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी रिपोर्ट में इन प्रत्याशियों के विश्लेषण में यह सामने आया है। पांचवें चरण के 674 प्रत्याशियों में से 668 की चुनावी हलफनामों के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई गई है। इसमें कई प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति चंद हजार रुपये और कुछ ने तो शून्य ही बताई है। इस आधार पर माना जा सकता है कि पांच सबसे अमीर प्रत्याशियों की संपत्ति बाकी सभी प्रत्याशियों की संपत्ति के जोड़ से अधिक रहेगी। वहीं, समस्त प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.57 करोड़ रुपये आंकी गई। 

पांच करोड़ से अधिक संपत्ति वाले 9 फीसदी
आर्थिक स्थिति    संख्या    प्रतिशत
पांच करोड़ या अधिक    60    9
दो से पांच करोड़    61    9
50 लाख से दो करोड़    142    21
10 लाख से 50 करोड़    194    29
10 लाख से कम    211    32

2017-18 में सर्वाधिक आय इनकी
प्रत्याशी,                 पार्टी    सीट              आय
जयंत सिन्हा,         भाजपा    हजारीबाग    5 करोड़
श्यामाचरण गुप्त,       सपा      बांदा            4 करोड़
ज्योति मिर्धा,          कांग्रेस    नागौर         4 करोड़

लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा सबसे अमीर, संपत्ति 193 करोड़
 

पांच सबसे अमीर प्रत्याशी

प्रत्याशी,         पार्टी    सीट          संपत्ति
पूनम सिन्हा,    सपा    लखनऊ       193 
विजय मिश्रा,    प्रसपा     सीतापुर    177 
जयंत सिन्हा,    भाजपा    हजारीबाग    77 
श्यामाचरण गुप्त, सपा    बांदा               65.56 
ज्योति मिर्धा,    कांग्रेस    नागौर             65.06
आंकड़े करोड़ रुपये में  

सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपाई, औसत संपत्ति सपाइयों की ज्यादा

पार्टी    संख्या    प्रतिशत    सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
भाजपा    38    79               6.91 करोड़
कांग्रेस    32    71                8.74 करोड़
बसपा    17    52                  3.32 करोड़
सपा    8    89                       31.57 करोड़ 

दागियों में महिलाएं ऊपर सरिता नायर पर 34, लॉकेट पर 17 केस
सबसे ज्यादा 34 केस अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी सरिता एस नायर पर दर्ज हैं। वे दो केस में सजा भी पा चुकी हैं, जिनमें तीन साल की सजा और 45 लाख का जुर्माना शामिल है। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जिन पर 14 मामले दर्ज हैं। इनमें 27 धाराएं गंभीर अपराधों की लगी हैं। तीसरे स्थान पर भाजपा के बैरकपुर प्रत्याशी अर्जुन सिंह हैं, जिन पर 24 केस हैं।

दागी-अपराधी भी कम नहीं

126 प्रत्याशियों (19%) पर आपराधिक केस
95 प्रत्याशी जघन्य अपराधों में आरोपी
6 प्रत्याशी अपराधी घोषित किए गए
3 प्रत्याशियों पर हत्या के मामले दर्ज
21 पर प्राणघातक हमले के आरोप
9 पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आरोप
5 प्रत्याशियों पर भड़काऊ भाषण देने के केस

पार्टियों में अपराधी: भाजपा के 48 में  से 22 दागी, सपा के 9 में 7
भाजपा के 48 में से 22 प्रत्याशियों पर केस है। कांग्रेस के 45 में से 14, बसपा के 33 में से नौ और सपा के 9 में से सात पर केस। जघन्य अपराधों में आंकड़ा चारों पार्टियों के लिए क्रमश: 19, 13 और 7-7 रहा।

रेड अलर्ट : बिहार के मधुबनी में आठ, अमेठी में सात उम्मीदवार दागी 
इस चरण में जिन 51 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं उनमें से 20 में तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं। इनमें मधुबनी के 16 में से आठ, अमेठी के 26 में से सात, सीतामढ़ी के 20 में से पांच प्रत्याशी दागी हैं।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method