Skip to main content
Source
दैनिक जागरण
https://www.jagran.com/himachal-pradesh/kangra-himachal-pradesh-jairam-thakur-govt-targeted-by-opposition-and-party-mlas-these-leaders-ask-maximum-question-23158967.html
Date
City
Shimla

Himachal Pradesh Jairam Thakur Govt, हिमाचल प्रदेश में 13वीं विधानसभा के दौरान पांच वर्ष सरकार विपक्ष और अपनों के निशाने पर रही। सदन में प्रश्न पूछने में जनजातीय जिला किन्नौर से कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी छाए रहे। उनका साथ मोहन लाल ब्राक्टा और रामलाल ठाकुर ने भी खूब दिया। माकपा के एकमात्र विधायक राकेश सिंघा ने भी तीखे प्रश्न पूछे। सरकार को भाजपा के विधायक रमेश चंद धवाला भी घेरते नजर आए।

महिला विधायकों ने भी उठाए सवाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा कुमारी के साथ विधानसभा में पहली बार चुनकर आई भाजपा की तीन महिला विधायकों ने भी अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मामलों को उठाया था। हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वाच और एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की ओर से 13वीं विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का विश्लेषण किया गया है।

ये विधायक भी दिखाते रहे तेवर

समन्वयक डा. ओम प्रकाश भुरेटा ने बताया कि रिपोर्ट में सामने आया है कि विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के विधायकों की भूमिका भी प्रासंगिक रही। सत्ता पक्ष की ओर से दो विधायकों ने भी प्रश्न कर सरकार को असहज किया। जब तक तीन विधायक मंत्री नहीं बने थे, सरकार को तेवर दिखाते रहे। इनमें सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया व राजेंद्र गर्ग शामिल रहे। जारी रिपोर्ट में आंकड़े सामने लाए गए हैं कि सदन में विधायकों की भूमिका किस तरह की रही और किस विधायक ने कितने प्रश्न पूछे।

पांच वर्ष में पूछे गए प्रश्नों की संख्या व पास हुए बिल

  • 2018 में 1456 प्रश्न पूछे, 15 बिल पास हुए।
  • 2019 में 1817 प्रश्न पूछे, 20 बिल पास हुए।
  • 2020 में 1570 प्रश्न पूछे, 14 बिल पास हुए।
  • 2021 में 1909 प्रश्न पूछे, 5 बिल पास हुए।
  • 2022 में 1317 प्रश्न पूछे, कोई बिल पास नहीं हुआ।

विधायकों ने 8069 प्रश्न पूछे

2017 में अस्तित्व में आई 13वीं विधानसभा में कुल 8069 प्रश्न पूछे गए थे। सबसे अधिक प्रश्न लोक निर्माण विभाग से जुड़े हुए थे, इस विभाग में प्रश्नों का आंकड़ा 1073 पहुंचा।

विभाग का नाम, प्रश्न पूछे

  • लोक निर्माण, 1073
  • जल शक्ति, 751
  • स्वास्थ्य, 699
  • उच्च शिक्षा, 508
  • ऊर्जा, 422
  • राजस्व, 338
  • परिवहन, 331
  • प्राथमिक शिक्षा, 307
  • वन, 269
  • कृषि, 255
  • गृह, 234
  • बागवानी, 214
  • ग्रामीण विकास, 212
  • शहरी विकास, 207
  • उद्योग, 204

प्रश्न पूछने में सबसे आगे

  • जगत सिंह नेगी, कांग्रेस, 482
  • मोहन लाल ब्राक्टा, कांग्रेस, 368
  • राकेश सिंघा, माकपा, 334
  • रामलाल ठाकुर, कांग्रेस, 291
  • रमेश धवाला, भाजपा, 289

महिलाओं में दिखी आशा

  • आशा कुमारी, कांग्रेस 161
  • कमलेश कुमारी, भाजपा, 60
  • रीना कश्यप, भाजपा, 38
  • रीता धीमान, भाजपा, 34

जिलों में यह रहे टापर

  • हमीरपुर, राजेंद्र राणा,176
  • बिलासपुर, राम लाल ठाकुर, 291
  • सिरमौर, विनय कुमार,267
  • मंडी, हीरा लाल,141
  • सोलन, लखविंद्र राणा,195
  • ऊना, बलबीर चौधरी, 147
  • कुल्लू, सुरेंद्र शौरी, 180

निर्दलीय विधायक

  • होशियार सिंह, 111
  • प्रकाश राणा, 111