Skip to main content
Source
India Speaks Daily
https://www.indiaspeaksdaily.com/income-of-national-parties-bjps-dhan-kuber-is-highest-at-rs-2361-crore/
Author
ARCHANA KUMARI
Date

भाजपा धन कुबेर की पार्टी है। इसका दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने किया। एडीआर के अनुसार देश की 6 नेशनल पार्टियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी कुल आय लगभग 3077 करोड़ रुपए घोषित की है।

इसमें भाजपा का हिस्सा सबसे ज्यादा है।भाजपा के पास लगभग 2361 करोड़ रुपए हैं। इतना ही नहीं भाजपा की आय छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73 प्रतिशत है।जबकि कांग्रेस 452.375 करोड़ रुपए की आय के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के पास कुल आय का 14.70 प्रतिशत है।

भाजपा और कांग्रेस के अलावा बीएसपी, आप, एनपीपी और सीपीआईएम ने अपनी आय घोषित की है।लेकिन सभी बीजेपी से बहुत पीछे है। दावा किया गया है, भाजपा की आय वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 1917.12 करोड़ रुपए से 23.15 प्रतिशत या 443.724 करोड़ रुपए बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 2360.844 करोड़ रुपए हो गई।

वहीं नेशनल पीपुल्स पार्टी) की आय वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 47.20 लाख रुपए से 1502.12 प्रतिशत या 7.09 करोड़ रुपए बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 7.5 करोड़ रुपए हो गई।आप  की आय वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 44.539 करोड़ रुपए से 91.23 प्रतिशत (40.631 करोड़ रुपए) बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 85.17 करोड़ रुपए हो गई।

वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के बीच कांग्रेस, सीपीआई एम और बीएसपी की आय में क्रमश: 16.42 फीसदी (88.90 करोड़ रुपए), 12.68 फीसदी (20.575 करोड़ रुपए) और 33.14 फीसदी (14.508 करोड़ रुपए) की कमी आई है।बताते है भाजपा ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल आय 2360.844 करोड़ रुपए घोषित की, लेकिन केवल 57.68 प्रतिशत खर्च किया, जो कुल आय का 1361.684 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस की कुल आय 452.375 करोड़ रुपए थी, जबकि उसने 467.135 करोड़ रुपए खर्च किए, उस वर्ष उसका खर्च उसकी कुल आय से 3.26 प्रतिशत अधिक था।सीपीआईएम की कुल आय 141.661 करोड़ रुपए थी जबकि उसने 106.067 करोड़ रुपए खर्च किए, जो उसकी आय का 74.87 प्रतिशत था।

आप की कुल आय 85.17 करोड़ रुपए थी, जबकि उसने 102.051 करोड़ रुपए खर्च किए। ये रकम पार्टी की कुल आय से 19.82 प्रतिशत अधिक थी।