एक अध्ययन के अनुसार भारत के 81 फीसदी मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) के साथ मिलकर किए गए एक आकलन से यह बात सामने आई है। दोनों संगठनों ने देशभर में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा चुनावों के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्रियों द्वारा स्वयं जमा किए गए हलफनामों का अध्ययन कर यह आंकड़ें निकाले हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार देश के 25 मुख्यमंत्री यानी 81 फीसदी करोड़पति हैं। इनमें से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ रुपए है। ऐसे में हम आपको यहां उन मुख्यमंत्रियों का ब्योरा दे रहे हैं जो या तो अमीर हैं या गरीब हैं।