Skip to main content
Date
City
New Delhi

9 चुनावी न्यासों (इलेक्टोरल ट्रस्ट) ने 2013-14 से 2016-17 के दौरान 4 साल में राजनीतिक दलों को 637.54 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। सबसे अधिक 488.94 करोड़ का चंदा भाजपा को मिला। इसके बाद कांग्रेस को 86.65 करोड़ का चंदा मिला।  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, चुनावी न्यासों द्वारा दिए गए कुल चंदे में से 92.30 प्रतिशत यानी 588.44 करोड़ रुपये पांच राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की जेब में गए। क्षेत्रीय दलों के खाते में सिर्फ 7.70 प्रतिशत या 49.09 करोड़ की राशि ही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ भाजपा और कांग्रेस ही दो ऐसी पार्टियां हैं जिन्हें प्रत्येक वित्त वर्ष में चंदा मिला है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 2013-14 में चुनावी न्यासों ने राजनीतिक दलों को 85.37 करोड़ रुपये का चंदा दिया। 2014-15 में यह आंकड़ा 177.40 करोड़, 2015-16 में 49.50 करोड़ और 2016-17 में 325.27 करोड़ रहा। 2013-14 से 2016-17 के दौरान नौ पंजीकृत इलेक्टोरल ट्रस्टों ने कुल 637.54 करोड़ रुपये का चंदा दिया। इनमें से सिर्फ दो न्यासों प्रूडेंट और समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट ने दो बार से अधिक चंदा दिया।  21 न्यासों में से 14 दिए गए चंदे की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को दे रहे हैं।

Read More : http://dainiktribuneonline.com/2018/01/4-साल-में-दलों-को-मिला-637-करोड़/