Skip to main content
Date
City
New delhi

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2012 से 2017 तक सत्तारूढ़ रही समाजवादी पार्टी की संपत्ति में 5 साल  के दौरान 198 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही सपा देश का सबसे अमीर क्षेत्रीय दल बन गई है। इतने ही समय में तमिलनाडु में सरकार चला रही अन्नाद्रमुक की संपत्ति 155 फीसदी बढ़ी है। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना की संपत्ति में 92 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉ‌र्म्स (एडीआर) द्वारा 22 क्षेत्रीय दलों की संपत्ति पर जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

 

 

200 फीसदी बढ़ी सपा की संपत्ति

वित्त वर्ष 2011-12 से 2015-16 के मध्य पार्टियों द्वारा घोषित संपत्ति के विश्लेषण पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में समाजवादी पार्टी ने अपनी संपत्ति 212.86 करोड़ रुपए बताई थी। 2015-16 में इसकी संपत्ति बढ़कर 634.96 करोड़ हो गई।

इसी तरह अन्नाद्रमुक की संपत्ति इस अवधि में 88.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 224.87 करोड़ रुपए हो गई। इसी अवधि में शिवसेना की संपत्ति 20.59 करोड़ रुपए से बढ़कर 39.56 करोड़ हो गई।

 

 

केजरीवाल आप की संपत्ति 3.76 करोड़ रु

वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। नवंबर 2012 में इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 2012-13 में इसके पास 1.16 करोड़ की संपत्ति थी, जो 2015-16 में यह बढ़कर 3.76 करोड़ हो गई।