Source: 
Dainik Bhaskar
Author: 
Date: 
29.10.2021
City: 

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की नई रिपोर्ट में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 में से 16 क्षेत्रीय दलों ने पैन कार्ड की जानकारी के बिना 24.779 करोड़ रुपए के 1,026 डोनेशन लिए। ये डोनेशन वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान लिए गए हैं।

JMM के चंदे में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि प्रतिशत के हिसाब से वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), समाजवादी पार्टी (SP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का चंदा सबसे ज्यादा बढ़ा है।

2019-20 में सबसे ज्यादा चंदा इन दलों ने लिया
रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा चंदा शिवसेना (62.859 करोड़ रुपए), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (52.17 करोड़ रुपए), आम आदमी पार्टी (37.37 करोड़ रुपए), बिजू जनता दल (28.20 करोड़ रुपए) और वाईएसआर-सी (8.924 करोड़ रुपए) ने लिया।

सबसे ज्यादा कैश डोनेशन IUML ने लिया
नगद में सबसे ज्यादा 4.63 करोड़ रुपए का चंदा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने लिया। इसके बाद तमिलनाडु में पट्टाली मक्कल काची (PMK) ने 52.20 लाख रुपए, लोक जनशक्ति पार्टी LJP ने 6 लाख रुपए, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) ने 3.92 लाख रुपए और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 29,000 रुपए का चंदा नगद में लिया।

इन दलों को 2018-19 के दौरान नहीं मिला चंदा
वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) JVM-P को कोई चंदा नहीं मिला। हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान AIADMK ने 52.17 करोड़ रुपए और JVM-P ने 23.08 लाख रुपए के चंदे की जानकारी दी।

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method