Skip to main content
Source
The Followup
https://thefollowup.in/national/news/adr-report-reveals-corporate-donations-went-to-bjp-account-party-is-at-second-position-39621.html
Author
Zeb Akhtar
Date

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने वर्ष 2022-23 के लिए ताजा रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक कॉरपोरेट डोनेशन की 70% राशि अकेले BJP के खाते में भेजी गयी है। वहीं डोनेशन का 25 फीसद हिस्सा तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति को दिया गया है। ADR की रिपोर्ट बताती है कि इस साल विभिन्न कॉरपोरेट घरानों ने कुल 363 करोड़ रुपये चुनावी मद में अलग-अलग पार्टियों को डोनेशन के रूप में दिये हैं। इस मामले में सबसे अधिक दयनीय स्थिति कांग्रस की रही है। कांग्रेस को डोनेशन का सिर्फ 50 लाख रुपया मिला है। कांग्रेस के समाज इलेकट्रल ट्रस्ट के खाते में 50 लाख रुपये डोनेट किये गये हैं।

भारत राष्ट्र निर्माण समिति को 25 फीसद राशि

ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि BJP को कुल डोनेशन का 70 फीसद यानी लगभग 250 करोड़ रुपये डोनेशन में मिले हैं। वहीं तेलंगाना की भारत राष्ट्र निर्माण समिति को डोनेशन का 25 फीसद हिस्सा यानी लगभग 90 करोड़ रुपये मिले हैं। रिपोर्ट बताती है कि इस साल एक कारपोरेट ने समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को 2 करोड़ रुपए दिये। वहीं, दो कंपनियों ने परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट के लिए 75.5 लाख रुपए डोनेट किये हैं। इसी तरह दो और कंपनियों ने ट्रंफ इलेक्टोरल ट्रस्ट के लिए 50 लाख रुपए चुनावी मद के लिए डोनेट किये हैं।

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को मिले 256.25 करोड़ रुपये

ADR की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तीन पार्टियां वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लगभग 17.40 करोड़ रुपए डोनेशन के रूप में हासिल किये हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट को 256.25 करोड़ रुपए डोनेट किये गये। वहीं, 2021-22 में BJP के खाते में 336.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किये गये हैं। समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को 1.5 करोड़ रुपए दान किए गए हैं। कांग्रेस के समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट को 50 लाख रुपए की राशि डोनेट की गयी है। बता दें कि प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की ओर से BJP, बीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को राशि डोनेट की गयी है।