लोकसभा चुनाव के पहले फेज में 20 राज्यों की 91 सीटों पर 213 उम्मीदवार (17 प्रतिशत) दागी जबकि 401 (32 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ए.डी.आर.) की रिपोर्ट में हुआ है। ए.डी.आर. ने 1279 में से 1266 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 146 उम्मीदवार (12 प्रतिशत) गंभीर अपराध के आरोपी हैं...
इलेक्शन डेस्क: लोकसभा चुनाव के पहले फेज में 20 राज्यों की 91 सीटों पर 213 उम्मीदवार (17 प्रतिशत) दागी जबकि 401 (32 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ए.डी.आर.) की रिपोर्ट में हुआ है। ए.डी.आर. ने 1279 में से 1266 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 146 उम्मीदवार (12 प्रतिशत) गंभीर अपराध के आरोपी हैं। 16 प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीडऩ और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे आरोप शामिल हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वह आपराधिक मुकद्दमों में दोषी पाए जा चुके हैं। 10 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकद्दमा चल रहा है। 25 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। 4 उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। 12 प्रत्याशियों के खिलाफ नफरत भरे बयान देने का मामला लंबित है। गौरतलब है कि पहले फेज के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होनी है।
पार्टी उम्मीदवार दागी क्रिमिनल केस
भाजपा 83 30 16
कांग्रेस 83 35 22
बसपा 32 8 4
वाई.एस.आर.सी.पी. 25 13 10
टी.डी.पी. 25 4 2
टी.आर.एस. 17 5 3
(91 में से 37 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं जहां 1-1 सीट पर 3 या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। )
उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 6.63 करोड़ रुपए
कांग्रेस के 83 उम्मीदवारों में से 69 (83 प्रतिशत), भाजपा के 83 में से 65 (78 प्रतिशत) उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। वहीं बसपा के 32 में से 25, तेदेपा के सभी 25, वाई.एस.आर. के 25 में से 22 और टी.आर.एस. के सभी 17 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। पहले फेज में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 6.63 करोड़ रुपए है। वहीं 23 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।
पार्टी उम्मीदवार संपत्ति
भाजपा 83 21.93 करोड़
कांग्रेस 83 14.56 करोड़
बसपा 32 12.63 करोड़
वाई.एस.आर.सी.पी. 25 62.94 करोड़
टी.डी.पी. 25 57.77 करोड़
टी.आर.एस. 17 45.87 करोड़
सबसे अमीर उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) संपत्ति
कोंडा विश्वेश्वर रैड्डी कांग्रेस चेवेल्ला (तेलंगाना) 895 करोड़
प्रसाद वीरा वाई.एस.आर. विजयवाड़ा (आंध्र) 347 करोड़
रघुराम कृष्णा राजू वाई.एस.आर. नरसापुरम् 325 करोड़
सबसे कम आय वाले उम्मीदवार
उम्मीदवार पार्टी सीट (राज्य) संपत्ति
नल्ला प्रेम कुमार प्रेम जनता पार्टी चेवेल्ला (तेलंगाना) 500 रु.
राजेंद्र केंद्रुका सी.पी.आई.एम.एल. कोरापूत (ओडिशा) 500 रु.
अलकुंता राजन्ना निर्दलीय निजामाबाद (तेलंगाना) 1000 रु.
सबसे ज्यादा देनदार
उम्मीदवार पार्टी सीट संपत्ति देनदारी
माला लक्ष्मी शाह भाजपा टिहरी गढ़वाल 184 करोड़ 135 करोड़ रुपए
मलूक नागर बसपा बिजनौर (उ.प्र.) 294 करोड़ 101 करोड़ रुपए
कृष्णा राजू वाई.एस.आर. नरसापुरम 325 करोड़ 101 करोड़ रुपए