Skip to main content
Source
जागरण
https://www.jagran.com/bihar/patna-city-bihar-cabinet-minister-with-maximum-six-criminal-cases-prem-kumar-tops-in-nitish-cabinet-vijay-sinha-is-the-richest-23641175.html
Author
Raman Shukla
Date
City
Patna

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली नई एडीए सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की रिपोर्ट जारी की। एडीआर के अनुसार तीन मंत्री पर कोई मुकदमा नहीं हैं। वहीं गया से लगातार आठ बार विधायक रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

  1. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन पर कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  2. मंत्री विजय चौधरी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली नई एडीए सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की रिपोर्ट जारी की।

एडीआर के अनुसार, तीन मंत्री पर कोई मुकदमा नहीं हैं। वहीं, गया से लगातार आठ बार विधायक रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। इन पर कुल छह आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें चार गंभीर मामले हैं। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख 54 हजार है।

नए कैबि‍नेट में सभी मंत्री करोड़प‍ति

नए मंत्रिमंडल में सम्मिलित मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो सभी मंत्री करोड़पति हैं। जमुई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। इन पर आइपीसी धारा के तहत पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ 68 लाख घोषित की गई है।

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन पर कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। संतोष के पास कुल संपत्ति दो करोड़ 57 लाख 46 हजार है।

मंत्री श्रवण कुमार पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति दो करोड़ 39 लाख 43 घोषित की गई है। सबसे बुजुर्ग मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 24 लाख रुपये घोषित की गई है।

नौ मंत्रियों की औसतन संपत्ति 3.95 करोड़ रुपये

मंत्री विजय चौधरी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 11 लाख 80 हजार घोषित की गई है। नीतीश के नौ मंत्रियों की औसतन संपत्ति 3.95 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनके पास चल और अचल संपत्ति तीन करोड़ नौ लाख 83 हजार रुपये हैं। सबसे अधिक संपत्ति उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास है, जिनकी चल-अचल संपत्ति आठ करोड़ 93 लाख रुपये है।

संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के पास 8 करोड़ 85 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है।