Source: 
अमर उजाला
https://www.amarujala.com/shimla/criminal-cases-graph-of-new-mlas-of-congress-and-bjp-revealed-disclosure-in-adr-report
Author: 
Date: 
10.12.2022
City: 
Shimla

कांग्रेस के चुने हुए विधायकों के आपराधिक मामलों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में यह ग्राफ 32 फीसदी था। वर्ष 2022 में बढ़कर 41 फीसदी हो गया है। गंभीर आपराधिक मामलों में भी इजाफा हुआ है। 

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के चुने हुए विधायकों के आपराधिक मामलों के ग्राफ में इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में यह ग्राफ 32 फीसदी था। वर्ष 2022 में बढ़कर 41 फीसदी हो गया है। गंभीर आपराधिक मामलों में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में यह 12 फीसदी था। वर्ष 2022 में बढ़कर 18 फीसदी हो गया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) ने इसका खुलासा किया है। एडीआर ने चुने हुए नए 68 विधायकों की संपत्ति के ब्योरे की रिपोर्ट भी जारी की है। इसमें 63 विधायक करोड़पति हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के 40 प्रत्याशी चुनकर आए हैं। इनमें 23 विधायकों पर घोषित आपराधिक मामले हैं, जबकि 9 विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। इसी तरह भाजपा के चुने हुए 25 में से 5 विधायकों पर घोषित आपराधिक मामले, जबकि 3 विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बलवीर वर्मा 128 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य 101 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के पास 92 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह जानकारी राज्य संसाधन केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. ओपी भुरैटा ने जारी की है। 
यह चुने हुए विधायक भी करोड़पति

विधायक              करोड़पति 
रामकुमार               73
अनिल शर्मा             57
राजेंद्र सिंह              31
आशीष बुटेल          30
प्रकाश प्रेम कुमार     25
भुवनेश्वर गौड़            24
सुरेंद्र सिंह ठाकुर       24
भवानी सिंह पठानिया 18 
रणबीर सिंह             15
धविंद्र सिंह              15
हर्षवर्धन चौहान        13
आशीष शर्मा           13
पवन कुमार काजल  13
रवि ठाकुर             12
रोहित ठाकुर         10
अनिरुद्ध सिंह        10
कुलदीप सिंह पठानिया 8
सुरेंद्र शर्मा             8 
विनय कुमार         8
नीरज नैयर          8 
चैतन्य शर्मा         8
सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 
इंद्र दत्त लखनपाल 7
जयराम ठाकुर    6
देवेंद्र कुमार       5 
विनोद सुलतानपुरी 5
रणधीर शर्मा       5
मुकेश अग्निहोत्री   5
विपिन सिंह परमार 5
होशियर सिंह      5
जनकराज         4
किशोरी लाल    4
हरीश जनारथा   4
चंद्र कुमार        4
कुलदीप सिंह राठौर 4
संजय रतन        4
धनीराम शांडिल 4
राकेश कुमार    3
इंद्र सिंह           3
जीत राम कटवाल 3
जगत सिंह नेगी  3
केवल सिंह        3
 त्रिलोक जम्वाल 3
संजय              2
नंदलाल           2
सतपाल सिंह सत्ती 2
सुर्दशन सिंह      2  
यादवेंद्र गोमा     2 

© Association for Democratic Reforms
Privacy And Terms Of Use
Donation Payment Method