Skip to main content
Date

चुनाव आयोग के निर्देश पर भाजपा और कांग्रेस ने मियाद खत्म होने से पहले अपनी अधिकृत वेबसाइट पर प्रत्याशियों का आपराधिक ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। कांग्रेस के 99 तो भाजपा के 71 प्रत्याशियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि इन्हें चुनाव समाप्त होने के तीस दिन के भीतर विज्ञापन प्रकाशित करवाने के प्रमाण मुहैया कराने होंगे। यह जिम्मेदारी दल और प्रत्याशियों के ऊपर है कि वे आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक करें।

इन पर दर्ज प्रकरण

भाजपा- सूबेदार सिंह जौरा, अजय सिंह कुशवाह सुमावली, राकेश चौधरी भिंड, लालसिंह आर्य गोहद, जयभान सिंह पवैया ग्वालियर, प्रीतम लोधी पिछोर, वीरेंद्र रघुवंशी कोलारस, कृष्णपाल सिंह मुंगावली, तेजीसिंह राजपूत देवरी, प्रदीप लारिया नरयावली, शैलेंद्र जैन सागर, राकेश गिरि टीकमगढ़, हरिशंकर खटीक जतारा, अरविंद पटेरिया राजनगर, जुगलकिशोर बागरी रैगांव, शंकरलाल तिवारी सतना, रामखिलावन पटेल अमरपाटन, विक्रम सिंह रामपुरबघेलान, केपी त्रिपाठी सेमरिया, प्रदीप पटेल मऊगंज, राजेंद्र शुक्ला रीवा, दिलीप जायसवाल कोतमा, नरेंद्र मरावी पुष्पराजगढ़, संजय पाठक विजयराघवगढ़, संदीप जायसवाल मुडवारा, प्रणय पाण्डेय बहोरीबंद, प्रतिभा सिंह बरगी, अंचल सोनकर जबलपुर पूर्व, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू जबलपुर पश्चिम, ओमप्रकाश धुर्वे शाहपुरा, गौरीशंकर बिसेन बालाघाट, योगेंद्र निर्मल वारासिवनी, दिनेश राय सिवनी, जालम सिंह पटेल नरसिंहपुर, आशीष ठाकुर जुन्नारदेव, रमेश दुबे चौरई, चंद्रभान सिंह चौधरी छिंदवाड़ा, ताराचंद बावरिया परासिया, टीकाराम कोराची पांढुर्णा, राजा पंवार मुलताई, कमल पटेल हरदा, प्रेमशंकर वर्मा सिवनी मालवा, सुरेंद्र पटवा भोजपुर, हरि सप्रे कुरवाई, सुरेंद्रनाथ सिंह भोपाल मध्य, रामेश्वर शर्मा हुजूर, राज्यवर्धन सिंह नरसिंहगढ़, अमरसिंह यादव राजगढ़, हजारीलाल दांगी खिलचीपुर, मुरलीधर पाटीदार सुसनेर, अरुण भीमावत शाजापुर, इंदरसिंह परमार शुजालपुर, देवेंद्र वर्मा खंडवा, राम डंगोरे पंधाना, जमुना सोलंकी भगवानपुरा, सरदार मेढ़ा गंधवानी, मनोज पटेल देपालपुर, सुदर्शन गुप्ता इंदौर 1, महादेव (मधु) वर्मा राऊ, राजेश सोनकर सांवरे, पारसचंद जैन उज्जैन उत्तर, मोहन यादव उज्जैन दक्षिण, नारायण मेढ़ा सैलाना, राधेश्याम पाटीदार सुवासरा, माधव मारू मनासा, दिलीप परिहार नीमच, ओमप्रकाश सकलेचा जावद और रुस्तम सिंह मुरैना।

कांग्रेस- बाबूलाल जंदेल श्योपुर, रामनिवास रावत विजयपुर, एदल सिंह कंसाना सुमावली, रघुराज सिंह कंसाना मुरैना, गिरराज डंडोतिया दिमनी, हेमंत कटारे अटेर, रमेश दुबे भिंड, रणवीर सिंह गोहद, प्रद्युमन सिंह तोमर ग्वालियर, लाखनसिंह यादव भितरवार, इमरती देवी डबरा, घनश्याम सिंह सेवढ़ा, राजेंद्र भारती दतिया, जसवंत जाटव करेरा, सुरेश रथखेड़ा पोहरी, चंद्रप्रकाश अहिरवार गुना, जयवर्धन सिंह राघोगढ़, जजपाल सिंह अशोकनगर, गोपाल सिंह चंदेरी, अरुणोदय चौबे खुरई, हर्ष यादव देवरी, कमलेश साहू रहली, ब्रजेंद्र सिंह राठौर पृथ्वीपुर, सुरेंद्र यादव निवाड़ी, विक्रम सिंह राजनगर, गजेंद्र सिंह पथरिया, हरिशंकर चौधरी हटा, सिद्धार्थ कुशवाहा सतना, राजेंद्र कुमार सिंह अमरपाटन, रमाशंकर सिंह त्योंथर, सुखेंद्र सिंह मउगंज, बबीता साकेत मनगवां, अभय कुमार मिश्रा रीवा, अजय सिंह चुरहट, कमलेश्वर पटेल सिंहावल, रेनू शाह सिंगरौली, ध्यान सिंह जयसिंहनगर, फुंदेलाल मार्को पुष्पराजगढ़, ज्ञानवती सिंह मानपुर, संजय यादव बरगी, लखन घंघोरिया जबलपुर पूर्व, विनय कुमार सक्सेना जबलपुर उत्तर, अशोक मिश्रा जबलपुर केंट, तरुण भनोत जबलपुर पश्चिम, सम्मति सैनी पनागर, विश्वेश्वर भगत बालाघाट, अर्जुन सिंह काकोडिया बरघाट, मोहन सिंह चंदेल सिवनी, नर्मदा प्रसाद प्रजापति गोटेगांव, लाखन सिंह पटेल नरसिंहपुर, संजय शर्मा तेंदूखेड़ा, सुनीता पटेल गाडरवारा, सुनील उइके जुन्नारदेव, विजय चौरे सौंसर, दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा, सोहनलाल वाल्मीक परासिया, नीलेश उइके पांढुर्णा, सुखदेव पांसे मुलताई, मनोज साल्वे आमला, सतपाल पलिया सोहागपुर, सुभाषचंद बोहत कुरवाई, महेंद्र सिंह चौहान नरेला, पीसी शर्मा भोपाल दक्षिण-पश्चिम, आरिफ मसूद भोपाल मध्य, गोपाल सिंह आष्टा, गिरीश भंडारी नरसिंहगढ़, बैजनाथ कुशवाह सबलगढ़, विपिन वानखेड़े आगर, कुणाल चौधरी कालापीपल, जयसिंह देवास, ओम पटेल खातेगांव, कुंदन मालवीय खंडवा, सचिन बिरला बड़वाह, बाला बच्चन राजपुर, चंद्रभागा किराड़े पानसेमल, रमेश पटेल बड़वानी, मुकेश रावत अलीराजपुर, विक्रांत भूरिया झाबुआ, प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर, सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी, हीरालाल अलावा मनावर, सुरेंद्र सिंह धार, विशाल पटेल देपालपुर, मोहन सिंह सेंगर इंदौर दो, अश्विन जोशी इंदौर तीन, सत्यनारायण पटेल इंदौर पांच, अंतर सिंह दरबार डॉ.आम्बेडकर नगर महू, जीतू पटवारी राऊ, तुलसीराम सिलावट सांवेर, दिलीप सिंह गुर्जर नागदा खाचरोद, सरदार सिंह चौहान महिदपुर, महेश कुमार परमार तराना, राजेंद्र वशिष्ठ उज्जैन दक्षिण, मुरली मोरवाल बड़नगर, हर्ष गेहलोत सैलाना, उमराव सिंह गुर्जर मनासा, सत्यनारायण पाटीदार नीमच, राजकुमार अहीर जावद।