Skip to main content
Source
Live Hindustan
Author
Ankit Ojha
Date

क्षेत्रीय दलों को भी मिलने वाला चंदा पिछले एक साल में तीन गुना बढ़ गया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक  सबसे ज्यादा चंदा डीएमके को मिला है। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी है।

देश में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को मिलने वाला घोषित चंदा एक साल में तीन गुना से अधिक बढ़ गया। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक चंदा पाने वाले शीर्ष तीन क्षेत्रीय दलों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके), तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस रहे।

इन तीन दलों को सबसे ज्यादा चंदा

2024-25 में मिले 1050 करोड़ के कुल चंदे में इन तीनों दलों की ही लगभग 70 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 40 क्षेत्रीय दलों को मिले चंदे के विश्लेषण पर आधारित रिपोर्ट गुरुवार को जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय दलों को 2024-25 में कुल 1,051.56 करोड़ रुपये चंदा मिला, जबकि 2023-24 में कुल 347.69 करोड़ चंदा मिला। इस तरह 2024-25 में तीन गुना अधिक चंदा मिला। वहीं, 2023-24 में चंदे की कुल संख्या 2861 थी, जो 2024-25 में 85 प्रतिशत बढ़कर 5297 हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, द्रमुक को 2024-25 में सर्वाधिक 365.78 करोड़ का घोषित दान मिला। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस को 184.96 करोड़ और वाईएसआर कांग्रेस को 140.04 करोड़ मिले। इन तीनों दलों को मिलाकर कुल चंदा 690.78 करोड़ रहा, जो सभी दलों को मिले कुल चंदे का लगभग 70% है। वहीं, 2023-24 में सर्वाधिक चंदा पाने वाला क्षेत्रीय दल तेलुगु देशम पार्टी रहा, जिसे 100.19 करोड़ का दान मिला था। द्रमुक को अघोषित दानदाताओं से सबसे अधिक 300.64 करोड़ रुपये मिले, जो उसे मिले कुल घोषित दान से 82% से अधिक रहा। वहीं, टीएमसी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी, अन्नाद्रमुक और बीजद लगभग पूरी तरह से कॉरपोरेट और बिजनेस घरानों से मिले दान पर निर्भर थे। अन्य दानदाताओं की श्रेणियों से उनका योगदान नगण्य या शून्य रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, बिना पैन जानकारी के दिया गया दान 2023-24 में 7.69 करोड़ रुपये था। यह 2024-25 में 329.58 करोड़ हो गया। वहीं, नगद चंदा 2023-24 के 6.54 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 301.44 करोड़ हो गया। राजनीतिक फंडिंग में कॉर्पोरेट व बिजनेस घरानों का दबदबा बना रहा। उन्होंने 2024-25 में 644.93 करोड़ का योगदान दिया, जो 2023-24 के 227.61 करोड़ से तीन गुना है।

ये रहे शीर्ष दानदाता

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट 434 करोड़ (2023-24, 2024-25)

टाइगर एसोसिएट्स - 160 करोड़ (2023-24, 2024-25)

प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट 70 करोड़ 2024-25

वेदांता लिमिटेड 45र करोड़- 2024-25

एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट 32 करोड़- 2024-25

चंद्रशेखर पेम्मसानी 30.5 करोड़- 2023-24

रविशंकर पेम्मसानी 17.5 करोड़- 2023-24

बाश्याम कंस्ट्रक्शन्स 10 करोड़- 2023-24

इन दलों को मिला सबसे ज्यादा चंदा (2024-25)

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK)- 365.78

तृणमल कांग्रेस -184.96

वाईएसआर कांग्रेस- 140.04

तेलुगुदेशम पार्टी 83.03

अन्नाद्रमुक 66.30


abc