Skip to main content
Source
Hindustan
Date
City
Dehradun

गरीब उत्तराखंड की विधानसभा में मालदार जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बार सदन में 70 में से 58 विधायक करोड़पति हैं, पिछली बार यह संख्या 51 ही थी। उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों की औसत सम्पत्ति पांच साल में 4.11 करोड़ से बढ़कर 7.17 करोड़ हो गई है। 

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार नए सदन में करोड़पति विधायकों की संख्या 73 फीसदी से बढ़कर 83 फीसदी हो गई है। भाजपा के 40, कांग्रेस के 15 के साथ ही बसपा के दोनों और एक निर्दलीय विधायक भी करोड़पति क्लब में शामिल है। एडीआर समन्वयक मनोज ध्यानी के मुताबिक भाजपा विधायकों की औसत आय 6.52 करोड़ है, कांग्रेस विधायकों की औसत आय 35 करोड़ और बसपा विधायकों औसत आय 9.65 करोड़ रुपए है।

इस बार विधायकों की औसत आय 2017 में 4.96 करोड़ से बढ़कर 7.56 करोड़ हो गई है। इस तरह पांच साल में विधायकों की औसत आय करीब 2.60 करोड़ बढ़ गई है। 23 विधायकों की कुल सम्मपत्ति पांच करोड़ से अधिक है। जबकि दो करोड़ से पांच करोड़ के बीच आय वर्ग में 21 विधायक आ रहे हैं। 

उत्तराखंड में हर बच्चे पर 73 हजार का कर्ज 

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय इस वित्तीय वर्ष में 2,02,895 रुपए है। राज्य के प्रति व्यक्ति पर औसत 73 हजार का कर्ज है। राज्य पर इस साल तक कुल कर्ज बढ़कर 73,478 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। राज्य सरकार हर साल कर्ज का ब्याज चुकाने पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। ऐसे में राज्य विधानसभा में मालदार जनप्रतिनिधियों की बढ़ती संख्या आम आदमी से मेल नहीं खाती है। 

सर्वाधिक सम्पत्ति वाले विधायक 

  • सतपाल महाराज - 87  
  • उमेश कुमार - 54
  • त्रिलोक सिंह चीमा - 44
  • खुशहाल सिंह अधिकारी - 30
  • रेखा आर्य - 25
  • सरवत करीम अंसारी - 14
  • अनुपमा रावत - 13
  • प्रदीप बत्ता - 12
  • यशपाल आर्य - 10
  • शिव अरोड़ा - 10
  • (करोड़ में)

सबसे गरीब दर्गेश्वर लाल के पास नहीं है अचल सम्पत्ति 

पुरोला से निर्वाचित होकर पहली बार सदन में पहुंचे सबसे युवा विधायक दर्गेश्वर लाल सबसे गरीब विधायकों में शामिल है। उनके पास महज 6.5 लाख रुपए की चल सम्पत्ति है। दूसरे स्थान पर गंगोत्री से भाजपा विधायक सुरेश सिंह चौहान है, उनके पास भी महज 11.5 लाख की चल सम्पत्ति है। इन दोनों के पास कोई अचल सम्पत्ति नहीं है।

सबसे कम सम्मत्ति वाले विधायक 

  • दुर्गेश्वर लाल - 6.5 लाख  
  • सुरेश सिंह चौहान - 11.5 
  • रवि बहादुर - 12.73
  • राजकुमार पोरी - 25.24
  • शक्तिालाल शाह - 31.93
  • संजय डोभाल - 47.67
  • भुवन कापड़ी - 49.27
  • सरिता आर्य - 55
  • भूपाल राम टम्टा - 68.99
  • रेणु बिष्ट - 72.40
  • ( लाख में)

सर्वाधिक वार्षिक आय (मौजूदा वित्तीय वर्ष)

  • खुशहाल सिंह अधिकारी - 2.53 करोड
  • त्रिलोक सिंह चीमा - 1.94 करोड़ 
  • सुमित हृदयेश - 73 लाख