Skip to main content
Source
नई दुनिया
Author
Shashank Shekhar Bajpai
Date
City
New Delhi

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, उन पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी भी है। दूसरी तरफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम हैं। उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नौवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.80 करोड़ रुपये है। यह जानकारी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है।

प्रतिव्यक्ति आय से 7 गुना ज्यादा सीएम की आय

वैसे देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति करीब 1,630 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्रियों में केवल दो महिलाएं बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी शामिल हैं। देखा जाए तो भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-24 के दौरान 1,85,854 रुपये थी।

वहीं, मुख्यमंत्रियों की औसत आय 13,64,310 रुपये रही। यानी औसत प्रति व्यक्ति आय से 7.3 गुना अधिक। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू देश के दूसरे सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू पर सबसे अधिक 180 करोड़ रुपये की देनदारी है।

अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया तीसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

किसके पास कितनी संपत्ति

राज्य

मुख्यमंत्री

संपत्ति (रुपये में)

आंध्र प्रदेश

एन चंद्रबाबू नायडू

931 करोड़

अरुणाचल प्रदेश

पेमा खांडू

332 करोड़

कर्नाटक

सिद्दरमैया

51 करोड़

मध्य प्रदेश

मोहन यादव

42.04 करोड़

झारखंड

हेमंत सोरेन

25.33 करोड़

हिमाचल प्रदेश

सुखविंदर सिंह सुक्खू

7.81 करोड़

हरियाणा

नायब सिंह सैनी

5.80 करोड़

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी

4.64 करोड़

छत्तीसगढ़

विष्णु देव साय

3.80 करोड़

पंजाब 

भगवंत मान 

1.97 करोड़

बिहार

नीतीश कुमार

1.64 करोड़

उत्तर प्रदेश 

योगी आदित्यनाथ

1.54 करोड़


abc