Skip to main content
Source
Head Topics
Author
Head Topics
Date

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में करनैल सिंह बीजेपी के उम्मीदवार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं जिनकी संपत्ति 259 करोड़ रुपये है। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक पांच उम्मीदवार अरबपति हैं और कम से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों ने 6,586 और 9,500 रुपये की संपत्ति घोषित की है।

चुनाव विश्लेषण करने वाली संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 699 उम्मीदवार ों में भारतीय जनता पार्टी के करनैल सिंह सबसे अमीर प्रत्याशी हैं जिनकी संपत्ति 259 करोड़ रुपये है।तीन उम्मीदवार ों ने अपने हलफनामे में किसी भी तरह की संपत्ति का खुलासा नहीं किया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2020 के 672 उम्मीदवार ों की तुलना में इस बार 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। .

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार पांच उम्मीदवार अरबपति हैं, जिन्होंने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसमें बताया गया कि तीन प्रतिशत यानी 23 उम्मीदवारों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।ऐसे उम्मीदवार 31.76 प्रतिशत या 222 हैं जिन्होंने अपने हलफनामे में 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति की सूचना दी। .एडीआर ने कहा, ‘‘पांच सबसे अमीर उम्मीदवार में 259.67 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ करनैल सिंह , 248.85 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मनजिंदर सिंह सिरसा , 130.90 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गुरचरण सिंह , 115.63 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ प्रवेश वर्मा और 109.90 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ ए धनवती चंदीला हैं।’’इसके उलट तीन उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने शून्य संपत्ति घोषित की है, जिनमें शबाना और योगेश कुमार शामिल हैं। .सबसे कम संपत्ति वालों में अशोक कुमार ने 6,586 रुपये और अनीता ने 9,500 रुपये की संपत्ति की सूचना दी है।कई उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में देनदारी का भी जिक्र किया है।रिपोर्ट के अनुसार, प्रवेश वर्मा पर सबसे अधिक 74.36 करोड़ रुपये की देनदारी है, जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा पर 57.68 करोड़ रुपये की देनदारी है।सभी उम्मीदवारों द्वारा घोषित कुल संपत्ति 3,952 करोड़ रुपये है, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 5.65 करोड़ रुपये है जबकि 2020 में यह आंकड़ा 4.34 करोड़ रुपये था।दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।.


abc