Skip to main content
Source
IBC 24
Author
शुभम माधव
Date
City
Ranchi

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 127 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के अकील अख्तर सबसे अमीर हैं और उन्होंने 400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गयी है।

झारखंड इलेक्शन वॉच और एडीआर ने 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 निर्वाचन क्षेत्रों के 528 उम्मीदवारों में से 522 द्वारा स्वयं दिए गए हलफनामों का विश्लेषण किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 522 उम्मीदवारों में से 127 (24 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जबकि 148 (28 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर पाकुड़ से चुनाव लड़ रहे अकील अख्तर दूसरे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, जिन्होंने 99.51 लाख रुपये की चल संपत्ति और 402 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।

उनके बाद धनवार से निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन राय हैं, जिनके पास लगभग 137 करोड़ रुपये की संपत्ति है, और धनवार से ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मोहम्मद दानिश हैं, जिनके पास लगभग 32 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


abc