
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले फेज में 683 कैंडिटेट्स मैदान में है। इनमें से 43 महिला उम्मीदवार हैं। 235 करोड़पति हैं, जबकि 174 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
वहीं पहले चरण में राज्य की 15 जिलों की 43 सीटों पर वोटिंग होगी। 43 सीटों में से 14 सीटें कोल्हान, 13 सीटें दक्षिणी छोटानागपुर, 9 सीटें पलामू और 7 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की है। पहले चरण में 1.37 करोड़ वोटर्स अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
झारखंड चुनाव के पहले चरण में चर्चित सीटों में सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व शामिल हैं। फर्स्ट फेज में पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) सहित उनका बेटा बाबूलाल सोरेन (Babu lal Soren), पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा (Geeta Koda), रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू (purnima sahu) चुनाव लड़ रही हैं।
174 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस दर्ज
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, 682 में से 26% यानी 174 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 19% यानी 127 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 4 प्रत्याशियों पर हत्या का केस दर्ज है। वहीं, 40 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। 11 प्रत्याशियों ने महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले घोषित किए हैं।
सबसे ज्यादा 158 निर्दलीय प्रत्याशी करोड़पति
ADR की रिपोर्ट के अनुसार 682 में से साढ़े 34% यानी 235 कैंडिटेट करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। दलगत आंकड़ों को देखें तो सबसे ज्यादा भाजपा के 36 में से 30 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
